Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की चुनावी संग्राम में एंट्री, वीडियो जारी कर मोदी के राष्ट्रवाद को बताया फर्जी, जानें और क्या कहा?

Janjwar Desk
17 Feb 2022 10:11 AM GMT
former PM Manmohan  singh, PM Narendra Modi, Fake nationalism, Assembly Election 2022
x

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह वीडियो जारी कर मोदी के राष्ट्रवाद को बताया नकली। 

Assembly Election 2022 : पूर्व पीएम ने मोदी के राष्ट्रवाद को फर्जी करार दिया है। साथ ही आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पंजाब और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को बदनाम करने की कोशिश की।

Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश और पंजाबा सहित पांच राज्यों में जारी चुनाव प्रचार और तीसरे चरण के चुनाव से तीन दिन पहले पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ( Former PM Manmohan Singh ) ने एक वीडियो संदेश के जरिए मोदी सरकार ( Modi Government ) पर हमला बोल दिया है। इसी कि साथ ही पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव संग्राम में उनकी एंट्री भी हो गई है। खास बात यह है कि उन्होंने मोदी के राष्ट्रवाद को फर्जी ( Fake nationalism ) करार दिया है। साथ ही आरोप लगाया है कि मोदी और भाजपा ( BJP ) ने पंजाब ( Punjab ) और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ( CM Charanjeet Singh Channi ) को बदनाम करने की कोशिश की है।

संवैधानिक संस्थानों को किया कमजोर, पवित्र जमीन पर बैठी है चीनी फौज

पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह ( Former PM Manmohan Singh ) ने PM नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) की अबोहर रैली से पहले वीडियो के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का राष्ट्रवाद नकली ( Modi Fake nationalism ) है। जो अग्रेजों 'फूट डालो और राज करो' की नीति पर चलता है। उन्होंने केंद्र सरकार को चीन के मुद्दे पर भी घेरा है। एक साल से चीनी फौज भारत की पवित्र जमीन पर बैठी है। इस सरकार को संविधान पर भरोसा नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। सरकार देश के अंदर ही नहीं बल्कि विदेश नीति के मोर्चे पर भी फेल हुई है।

महंगाई-बेरोजगारी से जनता बेहाल

पूर्व पीएम ने कहा कि कई कारणो से देश के हालात विस्फोटक हैं। कोरोना के दौर में गलत नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था गिरी है। महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। 7 साल सरकार चलाने के बाद भी केंद्र सरकार गलतियों को नहीं मान रही। मोदी लोगों की समस्याओं के लिए PM जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यह पूरी तरह से गलत है। सरकार को यह भी समझ लेना चाहिए कि अपनी सूरत बदलने से सीरत नहीं बदलती। सच हमेशा सामने आ ही जाता है।

सरकार की नीयत में खोट

भाजपा सरकार के पास कोई आर्थिक समझ नहीं है। गलत नीतियों की वजह से देश आर्थिक मंदहाली की जकड़ में फंस गया है। किसान, व्यापारी, विद्यार्थी और औरतें परेशान हैं। देश के अन्नदाता दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं। देश में सामाजिक असमानता बढ़ गई है। लोगों पर कर्जा बढ़ रहा और कमाई घट रही है। अमीर और अमीर हो रहे और गरीब और गरीब हो रहे हैं। सरकार की नीति और नीयत में खोट है।

इतिहास को कलंकित कर गुनाह कम नहीं कर सकते मोदी

पीएम मोदी इतिहास गलत ठहराकर अपने गुनाह कम नहीं कर सकते। बतोर पीएम मैंने ज्यादा बोलने की जगह काम को तरजीह दी। न तो सियासी लाभ के लिए देश को बांटा न ही सच पर पर्दा डालने की कोशिश कभी कोशिश की।

हम मोड़ पर है पूरा देश

पूवी पीएम ने कहा कि चुनावी माहौल में पंजाब की जनता के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। कांग्रेस ही पंजाब में किसानों की खुशहाली और बेरोजगारी को दूर कर सकती है। पंजाब के वोटरों को इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए। भारत आज एक अहम मोड़ पर खड़ा है। मेरी बड़ी इच्छा थी कि मैं पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर के भाई-बहनों के साथ देश और राज्य के हालात के बारे में चर्चा करूं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहा हूं।

पंजाब को बदनाम करने की कोशिश

केंद्र और भाजपा ने किसान आंदोलन के दौरान भी पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने की कोशिश की। पंजाबियों की दिलेरी, बहादुरी, देशभक्ति और कुर्बानी को पूरी दुनिया सलाम करती है। उनके बारे में क्या कुछ नहीं कहा गया। पंजाब की धरती पर पैदा होने और सच्चे देशवासी होने के नाते मुझे इस बात का बहुत दुख है। उन्होंने लोगों को कांग्रेस को जिताने की अपील भी की।

लोगों को बांटकर राज न करे सरकार

केंद्र सरकार अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए लोगों को जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांटकर सत्ता में बने रहने की कोशिश न करे। लोगों को आपस में न लउ़ाए। केंद्र सरकार बांटो और राज करो की राजनीति पर चल रही है जो ठीक नहीं है।

Next Story

विविध