Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Shrikant Tyagi Grand Omaxe Society : गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर 25000 का इनाम घोषित, गिरफ्तारी के लिए लगीं 8 टीमें, अंतिम बार हरिद्वार में फोन लोकेशन

Janjwar Desk
8 Aug 2022 2:30 PM GMT
Shrikant Tyagi Grand Omaxe Society : गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर 25000 का इनाम घोषित, गिरफ्तारी के लिए लगीं 8 टीमें, अंतिम बार हरिद्वार में फोन लोकेशन
x

गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर 25000 का इनाम घोषित, गिरफ्तारी के लिए लगीं 8 टीमें, अंतिम बार हरिद्वार में मिली फोन की लोकेशन

Shrikant Tyagi Grand Omaxe Society : पुलिस श्रीकांत के सभी ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। त्यागी की तलाश में लगी पुलिस ने अब उस पर 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया है

Shrikant Tyagi Grand Omaxe Society : नोएडा की एक सोसायटी में महिला से गुंडागर्दी करने पर पिछले दिनों श्रीकांत त्यागी पर कानूनी रूप से कार्रवाही जारी है। पुलिस श्रीकांत के सभी ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। त्यागी की तलाश में लगी पुलिस ने अब उस पर 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। महिला के साथ गाली गलोच करने वाले श्रीकांत त्यागी के उत्तर प्रदेश स्थित उनके आवास के बाहर बनाए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया गया।

त्यागी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए नोएडा पुलिस की 8 टीमें लगाई गई हैं। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज है। बता दें श्रीकांत त्यागी के अभद्र व्यव्हार के बाद उन पर केस दर्ज किया गया। उन्होंने अपनी सोसायटी कि एक महिला के साथ खूब लड़ाई की, लड़ाई के दौरान उन्होंने महिला को गालिया देना शुरू कर दिया जिसके बाद उन पर केस दर्ज हुआ। केस फाइल होने के बाद से ही श्रीकांत फरार हैं। अब पुलिस ने फरार त्यागी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है। सोमवार को श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को गिरा दिया गया, जिसके बाद वहां की महिलाएं बहुत खुश हुई थीं।

श्रीकांत त्यागी द्वारा नियमों का उल्लंघन

श्रीकांत त्यागी ने सोसायटी के नियमों का उल्लंघन करते हुए वहां कुछ पेड़ लगाए थे। जिस पर महिला ने आपत्ति जताते हुए उनसे ऐसा करने के लिए मना किया, इसी बात पर श्रीकांत त्यागी भड़क गए और महिला के साथ अभ्रद व्यवहार किया हुई बहस के बीच त्यागी ने महिला को धक्का भी दिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। मामला दर्ज होने के बाद से ही त्यागी फरार है।

आखिरी बार हरिद्वार में ऑन हुआ फोन

महिला के साथ अभद्रता के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय को सोमवार को निलंबित कर दिया। उपाध्याय की जगह अब निगरानी प्रकोष्ठ के प्रभारी परमहंस तिवारी को थाना फेज-2 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और इसकी युवा समिति का राष्ट्रीय समन्वयक बताया है, जबकि पार्टी ने उससे दूरी बनाए रखी है। पार्टी ने श्रीकांत त्यागी को अपना सदस्य मानने से इंकार कर दिया है। मामले के बाद से ही पार्टी त्यागी से अपना पल्ला झाड़ने में लगी है। पुलिस द्वारा उसकी खोज जारी है। पुलिस ने स्थानीय लोगो को आश्वासन दिया है कि वो श्रीकांत त्यागी को जल्द ही पकड़ लेंगे। पुलिस की खोज में पता चला है कि हरिद्वार में कुछ देर के लिए श्रीकांत का फोन ऑन हुआ था। फोन फिर दोबारा बंद कर दिया गया था। अब पुलिस यह दावा कर रही है कि वो फरार आरोपी को जल्द तलाश लेगी।

Next Story

विविध