Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Lalu Prasad Yadav : लालू प्रसाद यादव के Wikipedia पेज पर छेड़छाड़, RJD प्रमुख की जगह लगाई कुत्ते की तस्वीर

Janjwar Desk
23 Dec 2021 1:21 PM GMT
लालू यादव के विकीपीडिया पेज संग छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, उनके स्थान पर कुत्ते की तस्वीर लगा दी गई
x

(लालू यादव के विकीपिडिया पेज संग छेड़छाड़)

Lalu Prasad Yadav : विकीपीडिया पर कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति का फोटो बदल सकता है लेकिन उसके लिए उसे पहले विकीपीडिया की वेबसाइट पर साइन इन करना होता है, ऐसे में माना जा रहा है किसी शरारती तत्व ने यह हरकत की होगी.....

Lalu Prasad Yadav : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के विकीपीडिया (Wikipedia) पेज संग छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। विकीपीडिया पेज में उनकी जगह पर कुत्ते की तस्वीर लगा दी गई। हालांकि कुछ ही समय बाद इस गलती को सुधार दिया गया और फोटो को बदल दिया गया। लालू के विकीपीडिया पेज पर फिर से उनकी तस्वीर लगा दी गई है।

बता दें कि विकीपीडिया पर दुनियाभर की प्रसिद्ध हस्तियों, स्थलों, घटनाओं, किताबों आदि की जानकारी होती है। इस पर कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यक्ति का फोटो बदल सकता है लेकिन उसके लिए उसे पहले विकीपीडिया की वेबसाइट पर साइन इन करना होता है। इसके बाद ही फोटो में बदलाव किया जा सकता है।

ऐसे में माना जा रहा है कि किसी शरारती तत्व ने लालू प्रसाद यादव के विकीपीडिया पेज पर लगी फोटो के साथ छेड़छाड़ की होगी। हालांकि मामला तूल पकड़ते ही फोटो को बदल दिया गया है और अब लालू प्रसाद यादव की तस्वीर लगा दी गई है।

इस मामले को लेकर राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवार ने कहा कि विरोधियों ने लालू प्रसाद यादव की छवि को धूमिल करने के लिए ऐसा किया है। किसी ने साजिश के तहत फोटो के साथ छेड़छाड़ की है। ये बात हमारे बर्दाश्त से बाहर है। फोटो सुधार दी गई है, तो बहुत अच्छी बात है लेकिन अगर ऐसा नहीं किया जाता तो आरजेडी कार्यकर्ता चुप नहीं बैठते। हम सड़कों पर उतरते और उग्र प्रदर्शन करते। लालू यादव एक बड़े नेता हैं। लोग राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें जानते और मानते हैं। उनकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ निंदनीय है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध