Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Madhya Pradesh News : सीएम शिवराज पर कैलाश विजयवर्गीय ने साधा निशाना, मतदाता सूची में लगाया गड़बड़ी का आरोप

Janjwar Desk
22 July 2022 3:24 PM GMT
Kailash Vijayvargiya : जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं, वैसे नीतीश कुमार सहयोगी बदलते हैं, कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, विपक्ष ने साधा निशाना
x

Kailash Vijayvargiya : 'जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं, वैसे नीतीश कुमार सहयोगी बदलते हैं', कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, विपक्ष ने साधा निशाना

Madhya Pradesh News : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayavargiya) ने एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को नसीहत दी है, मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री अधिकारियों पर जितना विश्वास रखते हैं, उतना कार्यकर्ताओं पर करते तो गलती नहीं होती...

Madhya Pradesh News : नगरीय निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव व भाजपा के 64 पार्षद जीतने के बाद अब जीत-हार व गड़बड़ियों के कारण तलाशे जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayavargiya) ने एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) को नसीहत दी है। मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री अधिकारियों पर जितना विश्वास रखते हैं, उतना कार्यकर्ताओं पर करते तो गलती नहीं होती।

मतदाता सूची हमारे लिए थी अलार्मिंग

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार जो मतदाता सूची बनी थी वह हमारे लिए अलार्मिंग थी। इसमें प्रशासन की भूमिका कितनी है, चुनाव आयोग की भूमिका कितनी है, मुख्यमंत्री को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। वे अधिकारियों पर जितना विश्वास करते हैं, कार्यकर्ताओं पर भी उन्हें उतना ही विश्वास करना चाहिए। उनका स्वभाव ही ऐसा है कि वे अधिकारियों पर ज्यादा विश्वास करते हैं। यदि कार्यकर्ताओं पर विश्वास करेंगे तो यह गलती नहीं होती। इसमें चूक कहां हुई है, हम यह जरूर देखेंगे। इसमें चुनाव आयोग व अधिकारी कहीं न कहीं इसमें जिम्मेदार है।

कैलाश विजयवर्गीय ने की संजय शुक्ला की तारीफ

चुनाव प्रचार के शुरुआती दौर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला को बच्चा कहने वाले विजयवर्गीय ने अब सुर बदले हैं। एक लोकल चुनाव में खुद को मैदान संभालना पड़ा और इतनी मेहनत क्यों करनी पड़ेगी। इस पर उन्होंने कहा कि इसके लिए दो लग जिम्मेदार हैं। एक मीडिया और दूसरा कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला, जिनकी तारीफ करूंगा कि उन्होंने भी साल भर में माहौल बना दिया था। ऐसा लग रहा था कि हम कमजोर न पड़ जाए। रोज मीडिया संजय शुक्ला को ही जीता रहा था, इसलिए हमें निकलना पड़ा।

ग्वालियर में हार की नहीं की थी कल्पना

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ग्वालियर में हम जो हारे हैं, उसकी मैं कल्पना नहीं कर रहा था। यह अलार्मिंग है और मैं इससे इनकार नहीं कर सकता। हम वहां एक ग्रुप के आने से ताकतवर हुए। उसके बाद भी हम हारे, इस पर हम बिल्कुल विचार करेंगे। इसकी समीक्षा करने की आ‌वश्यकता है, हम करेंगे और जो कमी है उसे पूरा करेंगे।

Next Story

विविध