Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Madrasa Survey: मदरसों के सर्वे को लेकर योगी सरकार पर बरसीं मायावती, कहा- यूपी के मदरसों पर BJP की टेढ़ी नजर

Janjwar Desk
9 Sept 2022 5:19 PM IST
Mayawati News : यूपी में मदरसों पर भाजपा सरकार की कड़ी नजर, मायावती ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
x

Mayawati News : यूपी में मदरसों पर भाजपा सरकार की कड़ी नजर, मायावती ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

Madrasa Survey: उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के सर्वे की उत्तर प्रदेश सरकार की योजना पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है...

Madrasa Survey : उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के सर्वे की उत्तर प्रदेश सरकार की योजना पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मुसलमानों के मामले में भाजपा को भी कांग्रेस के कदम पर चलने वाली पार्टी बताया है।

मदरसों के सर्वे को लेकर किया ट्वीट

बसपा मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों के सर्वे को लेकर ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि देश तथा प्रदेश में कांग्रेस के जमाने से ही मुस्लिम समाज के शोषित, उपेक्षित व दंगा पीड़ित होने आदि की शिकायत आज रही है। बीजेपी भी अब कांग्रेस के कदम पर है। भाजपा के तुष्टीकरण के नाम पर संकीर्ण राजनीति करके सत्ता में आ जाने के बाद अब इस वर्ग के दमन व अतंकित करने का खेल अनवरत जारी है। मायावती ने कहा कि इनका यह कृत्य अति-दु:खद व निन्दनीय है।

उत्तर प्रदेश में मदरसों पर भाजपा की टेढ़ी नजर

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि भाजपा सरकार की इसी क्रम में अब उत्तर प्रदेश में मदरसों पर टेढ़ी नजर है। मदरसा सर्वे के नाम पर कौम के चन्दे पर चलने वाले निजी मदरसों में भी हस्तक्षेप का प्रयास अनुचित है। भाजपा सरकार को तो सरकारी अनुदान से चलने वाले मदरसों व सरकारी स्कूलों की बदतर हालत को सुधारने पर अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। निजी मदरसे तो अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करे हैं।

पिछले दिनों भी ट्वीट कर साधा था निशाना

इससे पहले मायावती ने गुरुवार को भी दो ट्वीट से भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। बसपा मुखिया ने उत्तर प्रदेश में इस वर्ष बेहद कम वर्षा के कारण सूखे जैसी स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश तथा केन्द्र सरकार से किसानों की तत्काल मदद करने की मांग की। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों को मदद की घोषणा को ऊंट के मुंह में जीरा जैसा बताया है।

Next Story

विविध