Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

BJP ByPoll Candidate List: मैनपुरी में रघुराज देंगे डिंपल को चुनौती, 5 राज्यों के उपचुनाव में BJP के ये प्रत्याशी दिखायेंगे दम

Janjwar Desk
15 Nov 2022 8:12 AM GMT
BJP ByPoll Candidate List: मैनपुरी में रघुराज देंगे डिंपल को चुनौती,  5 राज्यों के उपचुनाव में BJP के ये प्रत्याशी दिखायेंगे दम
x

file photo

BJP ByPoll Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर तो ओड़िसा, राजस्थान, बिहार व छत्तीसगढ़ की एक-एक सीट पर उपचुनाव होना है...

BJP ByPoll Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश में दो सीटों पर तो ओड़िसा, राजस्थान, बिहार व छत्तीसगढ़ की एक-एक सीट पर उपचुनाव होना है। यूपी की मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है।

यूपी की खतौली विधानसभा सीट एवं अन्य सीटों पर उपचुनाव के साथ गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव की मतगणना आठ दिसंबर को होगी। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर रघुराज सिंह शाक्य को डिंपल यादव के खिलाफ BJP ने उतारा है। जबकि खतौली से भाजपा ने राजकुमारी सैनी को टिकट दिया है।


इसके अलावा भाजपा ने रामपुर से आकाश सक्सेना को उतारा है। खतौली सीट पर राष्ट्रीय लोकदल और सपा गठबंधन का प्रत्याशी मदन भैया को भाजपा की राजकुमारी सिंह चुनौती देंगी। बता दें कि मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर विधायक विक्रम सैनी को दो साल की सजा होने के बाद उनकी सदस्यता खत्म हो गई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव होना सुनिश्चित हुआ।

क्या है मैनपुरी का जातीय समीकरण?

मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी सीट इसलिए भी अहम है क्योंकि यहां सपा का गढ़ होने के साथ सैफई परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। तिसपर भाजपा का उम्मीदवार एक बार भी चुनाव नहीं जीत सका है। इसलिए इस बार दोनो ही तरफ से पूरी ताकत झोंकी जाएगी। यादवों की सर्वाधिक बाहुल्य वाली इस सीट पर सबा चार लाख यादव मतदाता है। सबा तीन लाख संख्या शाक्य मतदाताओं की है। क्षत्रिय मतदाता दो लाख, एक लाख बीस हजार दलित वोट, एक लाख दस हजार के करीब ब्राहमण वोट के साथ एक लाख लोधी वोट और 55 हजार मुस्लिम वोटर हैं।

Next Story

विविध