Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Budget 2022 : पीएम मोदी ने चुनावी क्लास में BJP कार्यकर्ताओं को दिया गुरुमंत्र, बताई ये बात

Janjwar Desk
2 Feb 2022 5:55 AM GMT
Budget 2022 : पीएम मोदी ने चुनावी क्लास में BJP कार्यकर्ताओं को दिया गुरुमंत्र, बताई ये बात
x

पीएम मोदी ने बजट 2022 पर चर्चा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र दिया।

UP Elections 2022 : केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में एमएसपी पर 2.37 लाख करोड़ खर्च किया। किसानों को तकनीक सुविधा मुहैया कराने के लिए पीपीपी मॉडल पर जोर दिया जा रहा है। अब ड्रोन किसानों का नया साथी बनेगा।

UP Elections 2022 : पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) बजट 2022 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ( BJP Workers ) के साथ बजट 2022 पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। कोरोना काल के बाद बड़े बदलाव की संभावना है। इस दौरान भारत के प्रति विश्व समुदाय का नजरिया बदला है।

पीएम ने कहा कि 7 साल पहले भारत की जीडीपी 1 लाख 10,000 करोड़ रुपए थी लेकिन आज यह लगभग 2 लाख 30,000 करोड़ रुपए है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी 200 अरब डॉलर से बढ़कर 630 अरब डॉलर हो गया है। यह सब सरकार की प्रभावी नीतियों की वजह से संभव हो पाया है।

गरीबों के लिए 48 हजार करोड की लागत से 80 लाख पक्के घर बनेंगे। सीमावर्ती गांवों में भी हर सुविधा देने का काम हो रहा है। सीमावर्ती गांवों में एनसीसी केंद्र शुरू किए जाएंगे। हमारी सरकार ने एमएसपी पर 2.37 लाख करोड़ खर्च किया। किसानों को तकनीक सुविधा मुहैया कराने के लिए पीपीपी मॉडल पर जोर दिया जा रहा है। पर्वतमाला योजना से लाभ सबको मिलेगा। अब ड्रोन किसानों का नया साथी बनेगा।

बजट 2022 से 60 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। केन-बेतवा प्रोजेक्ट से यूपी और एमपी को लाभी मिलेगा। इस प्रोजेक्ट पर 44 हजार करोड़ खर्च होगा। घरों से लेकर खेतों तक पर्याप्त पानी मिलेगा। सरकार के कामों की तारीफ संयुक्त राष्ट्र ने भी की है। खेती किसानी को आधुनिक बनाना वक्त की मांग है। किसान सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। प्राकृतिक खेती से किसानों का खर्च कम होगा।

फर्टिलाइजर के बढ़े दाम सरकार ने झेला है। अब नैनो फर्टिलाइजर प्लांट लगाए जाएंगे। खाने के तेल और दाल उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। एमएसपी पर लोगों ने गलत बातें फैलाई गईं। किसानों को खेतों में सोलर पैनल लगाने के काम में सरकार मदद कर रही है।

बजट में कृषि क्षेत्र के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। केमिकलमुक्त खेती पर जोर दिया गया है। प्राकृतिक खेती कॉरिडोर बनाने पर काम जारी है। खेती किसानी कॉरिडोर ढ़ाई हजार किलोमीटर लंबा होगा। किसानों की आय बढ़ाना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। पुरानी सरकार की नीतियों से आयातित तेल पर निर्भर हुए।

पीएम मोदी ने यूपी, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि एक साल के बजट को एक घंटे में बोलना कठिन कार्य है। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत अच्छा बजट संसद में पेश किया है। बजट स्पीच में पूरा बजट संभव नहीं होता है क्योंकि बजट में बहुत बड़ा दस्तावेज होता है, बारीकियां होती हैं और सदन में ये सब बोलना संभव भी नहीं होता है।

UP Elections 2022 : पीएम नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के संबोधन के पीछे का मकसद भाजपा कार्यकर्ताओं को बजट से जुड़ी तमाम उपलब्धियों को समझाना है। ताकि पांचों चुनावी राज्यों में कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं तो वह नागरिकों को सही जानकारी देने का काम करें। पीएम के संबोधन को चुनावी राज्यों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर मतदान होना है।

Next Story

विविध