Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Prophet Muhammad : टीएमसी सांसद ने नुपुर शर्मा के बयान पर सीधे पीएम मोदी से पूछा - चुप क्यों हैं आप?

Janjwar Desk
8 Jun 2022 7:19 AM IST
गजब है भाई! पीएम बनने के लिए कोई योग्यता नहीं है, मोदी का कार्यक्रम कवर करने के लिए पत्रकारों का चरित्रवान होना जरूरी
x

गजब है भाई! पीएम बनने के लिए कोई योग्यता नहीं है, मोदी का कार्यक्रम कवर करने के लिए पत्रकारों का चरित्रवान होना जरूरी

Prophet Muhammad : टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रे ने कहा कि शर्मनाक टिप्पणी करने वाले नेताओं को प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

Prophet Muhammad : तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) ने निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद ( Prophet Muhammad ) पर टिप्पणी को लेकर भाजपा ( BJP ) पर निशाना साधा है। टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु रे ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) की चुप्पी पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है कि आखिर पीएम मोदी इस मसले पर कुछ बोलते क्यों नहीं, पीएम चुप क्यों हैं?

टीएमसी सांसद ने कहा कि भाजपा के एक प्रवक्ता ने नेशनल टेलीविजन पर पैगंबर ( Prophet Muhammad ) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे भारत ( India ) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी। प्रधानमंत्री ( PM Modi ) ऐसे नेताओं को खुली छूट क्यों दे रहे हैं? दुनिया भर में भारतीयों को शर्म से सिर झुकाने को मजबूर होना पड़ा है। कई देशों द्वारा भारतीय उत्पादों का बहिष्कार किया जा रहा है। भाजपा ( BJP ) के प्रवक्ताओं की गलती के लिए पूरे देश का उपहास किया जा रहा है।

टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ( Sukhendu Shekhar Ray ) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुल 15 देशों ने भारत की निंदा की है। खास बात यह है कि भाजपा प्रवक्ता द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी की निंदा की है।

153ए के तहत नुपुर के खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं?

सांसद सुखेंदु शेखर रे भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए का जिक्र करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति, किसी विशेष समूह या वर्ग के धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि पर या धर्म के संस्थापकों और पैगम्बरों पर हमला करता है, उसे दंडित किया जाना चाहिए। अगर आरोप सही है तो तीन साल कारावास की सजा भी मिलनी चाहिए। उन्होंने अमित शाह का नाम लिए बगैर गृह मंत्रालय से पूछा है कि नफरत फैलाने के दोषी भाजपा प्रवक्ताओं पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की?

SG ने क्यों नहीं दी अपनी सहमति

टीएमसी के राज्यसभा सांसद यहीं नहीं रुके, उन्होंने ये भी पूछा है कि सॉलिसिटर जनरल और अटॉर्नी जनरल ने इन नेताओं को गिरफ्तार करने के लिए अपनी सहमति क्यों नहीं दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी अन्य पार्टी के राजनेता ने ऐसी टिप्पणी की होती, तो वे पहले ही जेलों में सड़ चुके होते। देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। खाड़ी देशों ने दो भाजपा नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणियों की निंदा की, यहां तक ​​​​कि केंद्र ने उन्हें गलत माना है। हकीकत यह है कि शर्मनाक टिप्पणी करने वाले नेताओं को प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

Prophet Muhammad Remarks Row : बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद मुद्दे पर एक शो के दौरान टीवी पर भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी पर कतर, कुवैत और ईरान ने भारतीय राजदूतों को तलब किया है। एक अन्य नेता नवीन कुमार जिंदल को पैगंबर के बारे में एक ट्वीट पर निष्कासित कर दिया गया है, जिसे बाद में बढ़ते आक्रोश के बीच उन्होंने हटा दिया।


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध