Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Pushkar Dhami Shapath Grahan : उत्तराखंड में बनेंगी पहली महिला स्पीकर, थोड़ी देर में धामी के साथ ये आठ मंत्री भी लेंगे शपथ

Janjwar Desk
23 March 2022 8:39 AM GMT
Pushkar Dhami Shapath Grahan : उत्तराखंड में बनेंगी पहली महिला स्पीकर, थोड़ी देर में धामी के साथ ये आठ मंत्री भी लेंगे शपथ
x

उत्तराखंड में बनेंगी पहली महिला स्पीकर, थोड़ी देर में धामी के साथ ये आठ मंत्री भी लेंगे शपथ

Pushkar Dhami Shapath Grahan : पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के बारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं, वहीं ऋतु खंडूरी उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला स्पीकर होंगी....

Pushkar Dhami Shapath Grahan : पुष्कर सिंह धामी थोड़ी देर में उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री (New Uttarakhand CM) के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। हाईकमान की ओर से मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलने के बाद धामी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण देहरादून के परेड ग्राउंड (Dehradoon Parade Groud) में हो रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह धामी को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के कई नेता मौजूद हैं। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच गए हैं।

ऋतु खंडूरी होंगी पहली महिला स्पीकर

जानकारी के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के साथ आठ मंत्री भी शपथ लेंगे। सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल, रामदास, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य और गणेश जोशी का नाम मंत्री बनने की लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है। बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल और रेखा आर्य को फोन नहीं आया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खूंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी उत्तराखंड की पहली महिला स्पीकर बनेंगी।

भाजपा ने दिया था 20 नए चेहरों को मौका

बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने 20 नए चेहरों को मौका दिया था और इसमें 12 ने जीत हासिल की थी। जबकि 47 में से 35 पुराने चेहरों ने चुनाव में जीत दर्ज की है। राज्य में बीजेपी के 47 विधायकों में से 12 पूर्व मंत्री हैं। जिसमें से आठ पिछली धामी सरकार में मंत्री थे। इस बार बीजेपी की महिला विधायकों की संख्या भी छह है।

कौन हैं पुष्कर धामी

पुष्कर धामी साल 2012 में पहली बार खटीमा सीट (Khatima Seat) से विधायक बने थे। उन्होंने कांग्रेस के देवेंद्र चंद को करीब पांच हजार वोटों से हराया था। इसके बाद 2017 के विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election 2017) में धामी ने खटीमा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को तीन हजार मतों से हराया था। इसके बाद वह उत्तराखंड 11वें मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि 2022 के चुनाव में जनता ने उन्हें हरा दिया लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में हाईकमान की पसंद धामी ही हैं। अब वह दोबारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

मध्यप्रदेश में हुई है धामी की पढ़ाई

पुष्कर सिंह धामी का मध्यप्रदेश के सागर (Sagar) जिले से गहरा नाता रहा है। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह आरएसएस (RSS) से जुड़े रहे और इस दौरान पूर्व मंत्री स्व. हरनाम सिंह राठौर के परिवार से उनका जुड़ाव रहा। धामी की पिता सेना में पदस्थ रहे। वर्ष 1993-94 के दौरान धामी की केंद्रीय विद्यालय सागर में पढ़ाई हुईय़ वहां यहां पढ़ाई के साथ-साथ छात्र राजनीति से भी जुड़े रहे।

Next Story

विविध