Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

राकेश टिकैत ने BJP पर लगाया यूपी की हर विधानसभा में 15000 मतदाता घोटाले का आरोप, विपक्ष को किया सावधान

Janjwar Desk
6 Feb 2022 1:28 PM GMT
राकेश टिकैत ने मथुरा में सांप्रदायिक माहौल न बिगड़ने देने की अपील की
x

राकेश​ टिकैत ने भाजपा सरकार पर वोट घोटाले का आरोप लगाया। 

UP Election 2022 : यूपी में योगी सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में 15 हजार वोटों का घोटाला किया है। विपक्षी पार्टियों गिनती के समय रखे इस बात का ध्यान।

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ( BJP ) के खिलाफ अब भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait ) खुलकर सामने आ गए हैं। हालांकि, अभी भी खुलकर भाजपा का नाम लेने से बचते हैं, लेकिन वो जिस अंदाज और भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उससे साफ है कि वो सत्ता से योगी सरकार को बेदखल कर मोदी को भी केंद्र में कमजोर करने की अपील कर रहे हैं। पहले चरण के लिए मतदान से चार दिन पहले उन्होंने भाजपा सरकार पर वोट घोटाले का आरोप लगाया है।

राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait ) ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में सबके सामने कहा कि यूपी में योगी सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में 15 हजार वोटों का घोटाला किया है। अधिकारियों के जरिए 10 हजार आम लोगों के वोट काटे गए हैं तो पांच हजार सरकारी कर्मचारियों के वोट भी काटे गए हैं। कुल मिलाकर हर विधानसभा सीट पर 15 हजार वोटों का घोटाला हुआ है। मैंख् पूछता हूं, ये वोट क्यों काटे गए। इसके पीछे सरकार की मंशा क्या है?

गांव के लोग करते हैं चर्चा

यह पूछे जाने पर कि आपको किसने कहा कि वोट काटे गए हैं। इस पर उन्होंने कहा गांव में जाकर लोगों से पूछिए वो खुद आपको बता देंगे। हर आदमी इस बात की चर्चा कर रहा है। फिर हमें, अधिकारी भी बताते हैं कि अंदरखाते क्या हो रहा है। तो क्या आप चुनाव आयोग वोट घोटाले का आरोप लगा हैं। नहीं, मैंने ये कब कहा, मैं तो ये कह रहा हूं कि गांवा में ऐसी चर्चा है और सरकारी कर्मचारी ये बात बता रहे हैं।

BJP की काउंटिग 15 हजार से, विपक्ष की जीरो से

हाल ही में जब भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री ने जाट नेताओं से मुलाकात की और रालोद नेता जयंत को भाजपा के साथ आने का न्योता दिया। इसके सियासी मायने पूछे जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा सरकार कुछ भी कर सकती है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वोटों की गिनती वाले दिन डीएम और एसएसपी सरकार की पार्टी की काउंटिंग 15 हजार वोटों से कराएंगे जबकि विपक्ष की काउंटिंग जीरो से होगी।

विपक्षी दल रखें इस बात ख्याल, नहीं तो होगा नुकसान

UP Election 2022 : विपक्षी दलों को इन पहलुओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। डीएम और एसएसपी जब गिनती पर जाएंगे 15 हजार वोट सरकार की तरफ से लेकर जाएंगे। सरकार के पक्ष की जो पार्टी होगी उसकी गिनती 15 हजार से शुरू करेंगे और जो विपक्ष अपने आप को मानता होगा, उसकी जीरो से गिनती शुरू होगी। हमें इतना पता है।उन्होंने ये भी कहा कि हमें केवल इतना ही मालूम है कि वोट लेकर जाएंगे। डीएम 15000 के साथ शुरू करेंगे। हम इससे अलग हैं, हम तो जो मुद्दे होते है वो केवल बता देते हैं। हम केवल वोट देने जाएंगे, हम केवल लड़ रहे हैं। हम सभी मुद्दों के लिए लड़ाई लड़ने के लिए नहीं हैं। ये लड़ाई तो सियासी को ही लड़नी पड़ेगी। ऐसा नहीं करेंगे, नुकसान झेलेंगे।

Next Story

विविध