Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Sadhvi Pragya on Hijab Controversy : भाजपा सांसद का सियासी त़ड़का, जानें ये क्या कह दिया?

Janjwar Desk
17 Feb 2022 5:44 AM GMT
Sadhvi Pragya Singh Thakur : अंडरवर्ल्ड से मिली साध्वी प्रज्ञा को जान से मारने की धमकी, कॉलर ने खुद की बताई ये पहचान
x

Sadhvi Pragya Singh Thakur : अंडरवर्ल्ड से मिली साध्वी प्रज्ञा को जान से मारने की धमकी, कॉलर ने खुद की बताई ये पहचान

Sadhvi Pragya on Hijab Controversy : देश में किसी को हिजाब पहनने की जरूरत नहीं है। हिजाब उनको पहनना है, जिन्हें अपने घर में ही परेशानी है।

Sadhvi Pragya on Hijab Controversy : हिजाब ( Hijab ) को लेकर देशभर में जारी विवाद थमने के बजाय और ज्यादा गहराता जा रहा हैं। अब इस मामले में भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( BJP MP Sadhvi Pragya Thakur ) भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने हिजाब को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन के बीच इस मुद्दे को हवा देते हुए कहा है कि देश में किसी को हिजाब पहनने की जरूरत नहीं है। हिजाब उनको पहनना है, जिनको अपने घर में ही परेशानी है और उनके घर में ही वह संकट में हैं।

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ( Pragya Singh Thakur ) का यह बयान उस समय में आया है जब कर्नाटक समेत देश के कुछ हिस्सों में हिजाब ( Hijab ) पहनने के पक्ष और उसके खिलाफ प्रदर्शन चरम पर है। कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। पाकिस्तान, अमेरिका, ओआईसी के 57 देश समेत कई अन्य देश इसको लेकर गंभीर चिंता जता चुके हैं। इसके बाजवूद इस मुद्दे पर सत्ताधारी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा इस मुद्दे पर बयान देना सियासी तड़का लगाने और यूपी में भाजपा को चुनावी फायदा पहुंचाने जैसा है।

प्रज्ञा ठाकुर ऐसा क्यों कहा?

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी के साथ कोई बंधन नहीं है। हिंदू इतना श्रेष्ठ, इतना उच्च विचारधारा और इतना संस्कारी होता है कि हमें कहीं भी हिजाब पहनने की जरूरत नहीं है। हिजाब उनको पहनना है, जिनको अपने घर में ही परेशानी है, उनके घर में ही वह संकट में हैं। जो अपने घर में ही वो खतरे में हैं। घर में ही जिनकी मर्यादा खतरे में है। इसलिए उनको घर में भी हिजाब पहनना चाहिए। बाहर जहां हिंदू समाज निकलता है, वहां उन्हें हिजाब पहनने की जरूरत नहीं है। जहां हम ज्ञान प्राप्त करते हैं, जहां अध्ययन होता है, वहां तो बिल्कुल ही नहीं है।

एक दिन हिजाबी महिला बनेगी देश का पीएम

दरअसल, 31 दिसंबर, 2021 को कर्नाटक के उडुपी के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की कक्षा में हिजाब पहनकर आई छात्राओं को कॉलेज परिसर से बाहर चले जाने को कहा गया था। इसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया। वर्तमान में यह विवाद देश के अलग-अलग हिस्सों में भी फैल गया है। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े युवा भी भगवा गमछा डालकर इसे तूल दे रहे हैं। जगह-जगह हिंसा की घटना भी सामने आई हैं। कर्नाटक में इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा तनातनी है। फिलहाल, यह मामला कर्नाटक हाईकोर्ट में विचाराधीन है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस मुद्दे पर यहां तक कह दिया कि देखना एक दिन हिजाबी महिला देश का पीएम बनेगी।

Next Story

विविध