Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इंट्रेस्ट स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने में नहीं छिपाने में है : प्रियंका गांधी

Janjwar Desk
23 July 2020 6:12 AM GMT
UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इंट्रेस्ट स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने में नहीं छिपाने में है : प्रियंका गांधी
x
यूपी के दो प्रमुख नगरों लखनऊ और गोरखपुर के सरकारी अस्पतालों में बेड फुल हो जाने की खबरे हैं। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और अस्पतालों की ये स्थिति चिंताजनक है। तीन महीने पहले सरकार के समक्ष उठाई गई चिंताएं आज हकीकत के रूप में सामने आ रही हैं....

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रुचि इन हालातों को सुधारने में नहीं, इन्हें छिपाने में है। प्रियंका गांधी ने गुरूवार 23 जुलाई को ट्वीटर पर एक अस्पताल में भरे पानी में काम कर रहे लोगों का एक वीडियो अपलोड किया।

प्रियंका गांधी ने लिखा है "कोरोना काल में स्वास्थ्य सुविधाएं चाकचौबंद होनी चाहिए। मगर महोबा के महिला अस्पताल का ये हाल है। आपने बरेली, गोरखपुर के अस्पतालों में भी अव्यवस्थाएं देखीं। लखनऊ में स्वास्थ्य सुविधाओं के ऊपर बयान देने वाले सीएम की रुचि इन हालातों को सुधारने में नहीं, इन्हें छिपाने में है।"

इससे पहले उन्होंने लिखा था कि "यूपी के दो प्रमुख नगरों लखनऊ और गोरखपुर के सरकारी अस्पतालों में बेड फुल हो जाने की खबरे हैं। कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और अस्पतालों की ये स्थिति चिंताजनक है। तीन महीने पहले सरकार के समक्ष उठाई गई चिंताएं आज हकीकत के रूप में सामने आ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में खराब स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के खिलाफ प्रियंका गांधी लगातार आवाज उठा रही हैं।

Next Story

विविध