Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP : स्वामी प्रसाद मौर्या की गिरफ्तारी का वारंट जारी, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

Janjwar Desk
12 Jan 2022 10:43 AM GMT
UP : स्वामी प्रसाद मौर्या की गिरफ्तारी का वारंट जारी, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
x

स्वामी प्रसाद मौर्य ने केशव प्रसाद मौर्य को कहा आरएसएस को तोता। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में सियासी उतार-चढ़ाव चरम पर पहुंच गया है। भाजपा के मंत्रियों और विधायकों की ओर से इस्तीफा देने का सिलसिला दूसरी दिन भी जारी है। इस बीच खबर आई है कि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सुल्तानपुर के कोर्ट ने उनको आगामी 24 जनवरी तक पेश होने का आदेश दिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ यह वारंट साल 2014 में देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में जारी हुआ है। आज इस मामले में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को अदालत में हाजिर होना था। अदालत में पेश न होने पर अपर मुख्य दंडाधिकारी एमपी-एमएलए ने आरोपित पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। अब इस मामले में 24 जनवरी को सुनवाई की तारीख अदालत ने मुकर्रर की है।

वारंट पहले से जारी था, 2016 से था स्टे

इस मामले में यह बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ यह नया गिरफ्तारी वारंट नहीं है। वारंट पहले से जारी था, लेकिन इन्होंने हाईकोर्ट से 2016 से इस पर स्टे ले रखा था। इसी 6 जनवरी को MP-MLA कोर्ट ने मौर्य को 12 जनवरी को हाजिर होने को कहा था। जब वह हाजिर नहीं हुए तो वारंट पूर्ववत जारी कर दिया गया है।

सबसे ज्यादा सुर्खियों में मौर्य

भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों यूपी की राजनीति के सबसे ज्यादा सुर्खियों में शुमार हैं। एक पहले ही मौर्य ने योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछड़ों दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। ताजा अपडेट यह है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने दल बल के साथ सपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। न्यूज चैनलों से बातचीत में उन्होंने बताया है कि 14 जनवरी को कुछ बड़ा सियास धमाका होने वाला है।

वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और BJP सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा है कि उनके पिता ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा जरूर दिया है लेकिन उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन नहीं की है। साथ ही संघमित्रा ने कहा है कि वह खुद बीजेपी में ही रहेंगी। अखिलेश संग आई स्वामी प्रसाद मौर्य की तस्वीर पर बेटी संघमित्रा मौर्य ने कहा कि ऐसी तस्वीर 2017 में भी समाजवादी पार्टी के लोगों ने जारी की थी।

मौर्य के समर्थन में 7 विधायकों ने भाजपा को कहा गुड बाय

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, एक अन्य मंत्री दारा सिंह चौहान सहित सात विधायकों ने बीजेपी छोड़ दी है। इनमें बांदा (Banda) जिले की तिंदवारी विधानसभा से विधायक ब्रजेश प्रजापति, शाहजहांपुर की तिलहर सीट से विधायक रोशनलाल वर्मा और कानपुर के बिल्हौर से विधायक भगवती सागर व अन्य के नाम शामिल हैं। इन विधायकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में बीजेपी को छोड़ा है।

Next Story