Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार, कहा बाबा की सरकार में यूपी पिछड़ा

Janjwar Desk
2 Jan 2022 1:18 PM GMT
UP Election 2022 : सपा नेता ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा ब्राह्मण वोटर है नाराज, स्वाभिमान की रक्षा के लिए होंगे शिफ्ट
x

सपा नेता ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी की विजय रथयात्रा का आयोजन किया गया| एचसीएल लखनऊ से गोसाईंगंज तक निकाली गयी थी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की इस जनयात्रा में बड़ी संख्‍या में लोगों का जुटान बताया गया था...

UP Election 2022 : लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी की विजय रथयात्रा का आयोजन किया गया| एचसीएल लखनऊ से गोसाईंगंज तक निकाली गयी थी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की इस जनयात्रा में बड़ी संख्‍या में लोगों का जुटान बताया गया था| अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए मंच से कहा कि 'योगी सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य बंद हो चुके हैं| ऐसे में किसान, नौजवान और व्‍यापारी सब बदलाव चाहते हैं|'

यूपी पिछड़ गया है

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में एक समय में विकास कार्य बहुत जोरों से चलाया जा रहा था मगर आज यूपी विकास के हर आंकड़े में पिछड़ा साबित हो रहा है| आगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में युवा बेरोजगार हो रहा है|

अखिलेश यादव ने एक बार फिर आयकर विभाग के अधिकारियों से छापे डलवा रहे हैं| उन्‍होंने कहा कि आज किसानों की आय आधी रह गई है| साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश की विधानसभा में एंग्‍लो इंडियन की जो सीट थी, उसे भाजपा सरकार ने खत्‍म कर दिया|

सपा सरकार में हुए अच्छे काम

अखिलेश यादव ने मंच से सभी लोगों से कहा कि हमारी सरकार में बनवाई गई जगहों पर ही बाबा की सरकार कार्यक्रम करवा रही है| कैंसर अस्‍पताल का निर्माण अधर में ही रोक दिया गया| अगर इसे बनवा दिया गया होता तो कोरोना काल में बहुत से लोगों को इससे मदद मिलती| साथ ही उन्‍होंने अपने भाषण के अंत में कहा कि 300 यूनिट फ्री बिजली चाहिए या नहीं|

रविवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भगवान परशुराम का मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा| समाजवादी पार्टी के नेता संतोष पांडेय ने भगवान परशुराम का ये मंदिर लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे बनवाया है|

Next Story

विविध