Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव हुए हमलावर, बोले- पहले और दूसरे चरण में सपा ने लगाया शतक, BJP के बूथों पर नाचेंगे भूत

Janjwar Desk
17 Feb 2022 7:51 AM GMT
Akhilesh Yadav On BJP : BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला
x

BJP ने महंगाई का तोहफा देकर उतारा वोटर्स का कर्ज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में सपा ने शतक लगा दिया है, रही बची कसर तीसरा चरण पूरा कर देगा, सातवें चरण में भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने चुनाव प्रचार (UP Election 2022) में अपनी पूरी ताकत लगा रही है| बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए दो चरण की वोटिंग हो चुकी है और अभी पांच अहम दौर बाकी हैं| ऐसे में नेताओं की बयानबाजी भी लगातार धार पकड़ती जा रही है| ऐसे में एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सपा की जीत का दावा किया है|

समाजवादी पार्टी की जीत का दावा

बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज फिरोजाबाद में हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सबसे पहले नसीरपुर में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में सपा ने शतक लगा दिया है। रही बची कसर तीसरा चरण पूरा कर देगा। सातवें चरण में भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे।

भाजपा पर साधा निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोग रेलगाड़ी बेच रहे हैं। रेलवे की जमीन बेची जा रही है। यह लोग जातिगत जनगणना नहीं करा रहे हैं। भाजपा ने पिछड़े और अति पिछड़ों दलितों का अपमान किया है। इस चुनाव में सम्मान बचाना है। साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार आते ही जातिगत जनगणना कराएंगे। 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। किसानों को लोन फ्री रहेंगे। आलू के लिए विशेष पैकेज देकर किसानों की मदद देनी होगी तो वह भी सपा सरकार कार्य करेगी।

सीएम योगी पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सड़कें भी समाजवादियों ने बनाई हैं। उन सड़कों पर आज हवाई जहाज उतर रहे हैं। यह लोग कह रहे हैं गुंडा अपराधी माफिया। जरा गौर से देखो कौन लोग अपराधी दिखते हैं और यह लोग माफिया दिखते हैं। जिन्हें कानून से नहीं चलना है, वह समाजवादी पार्टी को वोट ना दें। समाजवादी सरकार ने 100 नंबर चलाई ताकि किसी को थाने जाने की जरूरत ना पड़े। भाजपा सरकार ने 112 करके पुलिस को कबाड़ा बना दिया।

सपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील

साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग पैसा लेकर भाग रहे हैं, सोचो वह कहां के लोग हैं। उत्तर प्रदेश को बचाइए। हमारे विधायक ने टाटा किया है तो उनसे टाटा करोगे कि नहीं। जो नेता जी ने लड़ाई लड़ करके आगे आए हैं। हमारी जिम्मेदारी बनती है इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही अपने भाषण के आखिर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले के सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। आगे अखिलेश यादव ने कहा कि फिरोजाबाद हमारा घर है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध