Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव हुए हमलावर, बोले- BJP की रैली में दूसरे राज्यों से लायी जा रही है भीड़

Janjwar Desk
15 Feb 2022 5:48 AM GMT
Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज
x

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है, अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में एक खबर को साझा करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा की रैली में भीड़ भी दूसरे राज्यों से लायी जा रही है...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभाव चुनाव (UP Election 2022) की सरगर्मियां तेज है| ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है| अखिलेश यादव लगातार केंद्र की भाजपा सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर है| अखिलेश यादव लगातार एक के बाद एक बीजेपी पर बमला बोल रहे है| वहीं इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोला है|

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है| अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में एक खबर को साझा करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा की रैली में भीड़ भी दूसरे राज्यों से लायी जा रही है।

बता दें कि अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि 'वादे में चूक हुई। पहले भाजपा के प्रचार की तस्वीरें ही झूठी थीं,अब तो भाजपा की रैली में भीड़ भी दूसरे राज्यों से लायी जा रही है।भाड़े की भीड़ लानेवाली हरियाणा की बसों को वादानुसार तेल-टोल तक का पैसा नहीं दिया गया है,भाड़ा तो दूर की बात रही। ध्यान रखें कहीं भाजपा अपने मतदाता भी|'

दूसरे चरण के मतदान पर ये बोले अखिलेश यादव

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान संपन्न होने के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जीत का दावा किया था| साथ ही भारतीय जनता पारी पर निशाना भी साधा था| बता दे कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि 'दूसरे चरण में जनता के समर्थन को देखते हुए कह सकते हैं,दो चरणों में ही सपा-गठबंधन द्वारा जीती जा रही सीटों का शतक पूरा हो गया है।दोनों चरणों में मिले जनता के शत-प्रतिशत समर्थन का हार्दिक शुक्रिया| सात चरणों में से अब तो पूरे हो गये दो| जनता भाजपा से कह रही 'गो बैक, गो|'

बता दें कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए संकेत दिया है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सत्ता से अब बीजेपी (BJP) का सफाया हो रहा है और जनता समाजवादी पार्टी को सत्ता में ला रही है|

Next Story

विविध