Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव का दावा- सपा गठबंधन सरकार में बदलेगी पुलिस की सूरत, चार जिलों में करेंगे चुनावी सभा

Janjwar Desk
13 Feb 2022 8:02 AM GMT
Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज
x

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) रविवार को हाथरस, कासगंज, एटा तथा फिरोजाबाद जिले का दौरा करेंगे, अखिलेश यादव ने कहा कि सपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद पुलिस कल्याण की सूरत बदली जाएगी...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में छोटे दलों के गठबंधन कर मैदान में उतरी प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया है। साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में तीसरे चरण के मतदान वाले जिलों में रविवार को चुनावी सभाएं करेंगे। इससे पहले ही अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पुलिस को लेकर बड़ा दावा किया है।

चार जिलों में करेंगे चुनावी रैली

समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttat Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज रविवार को हाथरस, कासगंज, एटा तथा फिरोजाबाद जिले का दौरा करेंगे। इनका चारों जिलों में चुनावी सभा का कार्यक्रम है। इसके साथ ही वह कई जगह पर जनसंपर्क भी कर सकते हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) हाथरस के सिकंदराराऊ में सभा करेंगे। इसके बाद उनका कासगंज तथा एटा का दौरा है। कासगंज में वह सहावर में चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद एटा के रामलीला मैदान, सैनिक पड़ाव में सभा करेंगे। बता दें कि दोनों जगह पर वह अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं करेंगे। उनका कासगंज में एक बजे से और एटा में दो बजे से कार्यक्रम है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव का इसके बाद फिरोजाबाद के सिरसागंज में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। यहां के गुड़ मंडी मैदान मे अखिलेश यादव की जनसभा होगी।

पुलिस की बदलेगी सूरत

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इससे पहले ट्वीट कर सपा गठबंधन की पुलिस रिफार्म को लेकर अपनी सरकार की योजना की जानकारी की। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद पुलिस कल्याण की सूरत बदली जाएगी।

पुरानी पेंशन बहाली करने के साथ ही मोटरसाइकिल व मोबाइल रिचार्ज का भत्ता भी देंगे। इसके साथ सप्ताह में एक दिन अवकाश भी दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में वर्दी तथा पौष्टिक आहार भत्ता भी बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही साथ सभी पुलिसकर्मियों के मकान किराया भत्ते की समीक्षा भी की जाएगी। बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सभी खाली पड़े पदों पर प्रमोशन भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अनुकंपा पर गृह जनपद के नजदीकी मंडल में नियुक्ति को भी हमारी सरकार में वरीयता दी जाएगी।

Next Story

विविध