Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने लगाए BJP पर आरोप, कहा-गलत नीतियों से चरमराई देश की अर्थव्यवस्था

Janjwar Desk
27 Dec 2021 4:53 AM GMT
UP Election 2022 : टीम के कप्तान, उप कप्तान सहित अबतक घोषित 195 में से 82 प्रत्याशियों की छवि आपराधिक, अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला
x

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भाजपा पर फिर हमला

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कथित उपयोगी मुख्यमंत्री जी प्रदेश के लिए एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का ढिंढोरा पहले पीट रहे थे| अब इशारे में भी वह उसका नाम नहीं ले रहे हैं...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर लगातार निशाना साध रहे हैं| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया है|

अखिलेश यादव का बीजेपी पर वार

अखिलेश यादव ने रविवार 26 दिसंबर को अपने एक बयान में कहा कि 'भाजपा की गलत नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।' उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने का सपना दिखा रहे हैं लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाए गए हैं। वे यह भी नहीं बताते कि अब तक देश कितने ट्रिलियन तक पहुंचा है।'

यूपी जा रहा है पीछे

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कथित उपयोगी मुख्यमंत्री जी प्रदेश के लिए एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का ढिंढोरा पहले पीट रहे थे| अब इशारे में भी वह उसका नाम नहीं ले रहे हैं | आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है|'

बीजेपी विपक्ष को करती है बदनाम

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अखिलेश यादव ने आरोप लगते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के पास अब विपक्ष को बदनाम करने और उसके नेताओं पर व्यक्तिगत अमर्यादित टिप्पणियां करने के सिवा और कोई काम नहीं रह गया है | सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी के बड़े नेताओं ने अपना संयम खो दिया है और वे छिछले बयानों से अपनी संकीर्ण मानसिकता दिखा रहे हैं| आगे अखिलेश यादव ने कहा कि 'समाज का हर तबका बीजेपी के धोखे और झूठ से त्रस्त है| जनता उसकी सच्चाई जानने लगी है इसलिए वह जनता की समस्याओं को हल करने और चर्चा करने तक से भाग रही है| बीजेपी नेतृत्व अब बिना सरकारी तंत्र के आम जनता में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है| जनता उसे जवाब देने के लिए तैयार बैठी है|'

जनता को मिली है जिल्लत और परेशानियां

अखिलेश यादव ने कहा कि लोग महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, गन्ना बकाया और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे के साथ फसल का लाभप्रद मूल्य दिलाने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। भाजपा राज में जनता को सिर्फ जिल्लत और परेशानियां ही मिली है। उन्होंने कहा कि लोग भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। महिलाएं अपमानित और असुरक्षित महसूस करती हैं।

सपा सरकार आने पर होगा भला

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने अपने कार्यकाल का पूरा समय केवल जबानी जमाखर्च और जुमलों से लोगों की बहकाने में ही बिताया है| जो भी काम हुए वे समाजवादी सरकार के शासनकाल में हुए| जो काम जहां रुक गया था वहां आज भी अधूरा पड़ा है| जनता को विश्वास है कि समाजवादी सरकार आने पर ही उसका भला होगा|'

मजदूर सभा की कार्यकारिणी घोषित

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के अध्यक्ष राम सिंह ने 51 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें चंद्रमणि राय, राहुल निगम एवं राम मिलन यादव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा शकील खान महासचिव, सीमा भदौरिया कोषाध्यक्ष नामित की गई हैं। कार्यकारिणी में 14 सचिव एवं 31 सदस्य भी बनाए गए हैं।

इसी तरह समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो. इकबाल खां कादरी ने मो. खालिद एवं वजीर खान को राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने जाफर हेलाल रिजवी को प्रदेश सचिव नामित किया है।

Next Story

विविध