Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने करहल में किया बड़ा वादा, सरकार बनने पर आईटी सेक्टर में देंगे 22 लाख नौकरियां

Janjwar Desk
6 Feb 2022 2:07 PM GMT
Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज
x

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर आईटी के सेक्टर में 22 लाख नौजवानों को नौकरी देने का काम करेंगे, टीईटी, बीएड, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, रोजगार सेवकों की सरकार बनने पर मदद की जाएगी...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के मतदान की तारीख नजदीक है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने चुनाव प्रचार ((UP Election 2022)) में कई दावे और वादे कर रही हैं। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अपने निशाने पर लिया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने आज करहल में बड़ा वादा कर दिया है।

कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

बता दें कि समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज रविवार 6 फरवरी को मैनपुरी (Mainpuri) के करहल (Karhal) विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। बता दें कि करहल सीट से नामांकन करने के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) यहां दूसरी बार पहुंचे हैं। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार (BJP) पर जमकर निशाना साधा और कई वादे किए हैं।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बता दें कि करहल विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता के उत्साह के सामने भारतीय जनता पार्टी का ट्रांसफार्मर उड़ जाएगा। किसान से लेकर नौजवान तक सभी भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश से हटाने के लिए तैयार हैं। साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे किसान भाइयों को खाद नहीं मिली, अगर खाद मिल भी गई होगी तो आपने देखा होगा कि बोरी से खाद की चोरी हो गई।

22 लाख नौकरी देने का वादा

बता दें कि अखिलेश यादव ने करहल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनता से एक बड़ा वादा किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि नियमों का पालन करते हुए यह कह सकता हूं कि इस चुनाव का सबसे बड़ा अगर कार्यक्रम कहीं हो रहा है तो करहल विधानसभा में हो रहा है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर आईटी के सेक्टर में 22 लाख नौजवानों को नौकरी देने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि टीईटी, बीएड, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, रोजगार सेवकों की सरकार बनने पर मदद की जाएगी।

Next Story

विविध