Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 Result : अखिलेश यादव ने BJP पर लगाया पैसे बांटने का आरोप, बोले- भाजपा ने बेईमानी से की जीत हासिल

Janjwar Desk
17 March 2022 7:49 AM GMT
Gyanvapi Mosque Survey : BJP पर बरसे अखिलेश, कहा - चुनाव के लिए मोदी-योगी के पास है हिंदू-मुस्लिम विवादों से जुड़ा पूरा हेट कैलेंडर
x

Gyanvapi Mosque Survey : BJP पर बरसे अखिलेश, कहा - चुनाव के लिए मोदी-योगी के पास है हिंदू-मुस्लिम विवादों से जुड़ा पूरा 'हेट कैलेंडर'

UP Election 2022 Result : उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव (UP Election) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की हार के बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बेईमानी से जीत हासिल करने का आरोप लगा रहे हैं...

UP Election 2022 Result : उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव (UP Election) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की हार के बाद अब सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बेईमानी से जीत हासिल करने का आरोप लगा रहे हैं| पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए धांधली का आरोप लगाने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब पैसे बांटकर वोट हासिल करने का भी आरोप लगाया है|

बीजेपी ने गांव में बांटे है पैसे...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में महमूदाबाद जाते समय बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा में चाय पीने के लिए एक दुकान पर रुके| चाय पीते पीते उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में खुलेआम बेईमानी की है| गांव में पैसे बांटे हैं, हम सबको पता है| अखिलेश यादव ने लोगों से पूछा कि क्या बीजेपी ने गांव में पैसे भी बंटवाए हैं तो लोगों ने जवाब दिया कि बीजेपी के प्रत्याशी ने चुनाव जीतने के लिए खूब पैसे बांटे हैं|

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सीतापुर जनपद के महमूदाबाद निवासी सपा नेता महेंद्र सिंह वर्मा की मृत्यु के उपरांत शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके आवास पर जा रहे थे, तभी रास्ते में कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के एक चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रुके और चाय पीते पीते लोगो से उन्होंने चर्चा शुरू कर दी|

बेईमानी से जीती बीजेपी

अखिलेश यादव ने चर्चा करते हुए लोगों से पूछा की आपके क्षेत्र में विधासभा चुनाव का कैसा परिणाम रहा| लोगों ने बताया कि सपा प्रत्याशी राकेश वर्मा भारी वोटों से जीत गए थे लेकिन उनको बेईमानी करते हुए हराया गया है| इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों से कहा कि यह तो सही बात है| लखनऊ सहित बहुत सी जगहों पर बीजेपी ने बेईमानी की है जिसकी वजह से आज वह सरकार बनाने में सफल हुई हैं|

Next Story

विविध