Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election 2022 : कांग्रेस के 20 लाख के जवाब में सपा ने आईटी सेक्टर में 22 लाख युवाओं को रोजगार देने का किया वादा

Janjwar Desk
22 Jan 2022 8:34 AM GMT
Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज
x

Akhilesh Yadav News : राजनीति में विपक्ष को पास करनी होती है ED की परीक्षा, राहुल गांधी से पूछताछ पर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज आधिकारिक रूप से मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। साथ ही रिकॉर्ड मतों से जीतने का दावा भी किया।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच सियासी दलों में जनता से किए जाने वाले वादों को लेकर होड़ मची है। कांग्रेस की ओर से 20 युवाओं को नौकरी देने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवर को यूपी के यूवाओं को 22 लाख रोजगार आईटी सेक्टर में सरकार बनने पर देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली भी देगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इससे पहले समाजवादी पार्टी ने बच्चों को लैपटॉप दिए थे। अखिलेश यादव ने कहा कि यह 22 लाख नौकरियां आईटी सेक्टर के नौजवानों के लिए नया अवसर होगा। हमारी सरकार किसानों को खेतों की सिचांई के लिए मुफ्त बिजली भी देगी।

इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक अहम घोषणा की है। उन्होंने आज आधिकारिक रूप से मैनपुरी की करहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। साथ ही रिकॉर्ड मतों से जीतने का दावा भी किया।

1993 से सपा के पास है करहल सीट

करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी का काफी दबदबा रहा है। यह सीट सपा की सुरक्षित सीट कही जाती है। यहां 1993 से लगातार सपा यहां जीती है। केवल एक बार 2002-2007 में ये सीट बीजेपी ने जीती थी। करहल सीट मैनपुरी जिले में आती है जो यादव परिवार का गढ़ रहा है। इस आंकड़े को देखते हुए सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के जीत का दावा कर रहे हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा। इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोटिंग होगी। 10 मार्च को चुनाव नतीजे आएंगे। चुनाव से पहले भाजपा ने कई दिग्गज नेता पाला बदलकर हाल ही में समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिए हैं। इनमें से एक वरिष्ठ ओबीसी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी है।

योगी ने विज्ञापन के जरिए लोगों को दिया धोखा

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार ने झूठ के विज्ञापन किए। इन्हें बताना चाहिए कि बरेली के झुमके के लिए क्या किया? फिरोजाबाद में क्या किया? रामपुर में क्या नया किया? गाजियाबाद के कारखाने क्यों बेच दिए या बंद हो गए। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट में क्या कर रहे हैं। एक दिन पहले अखिलेश ने 12 लाख कर्मचारियों के लिए 2005 से पहले की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का वादा किया था। उससे पहले जरूरमंद गरीबों के लिए 18 हजार रुपए पेंशन की घोषणा की थी। इसके अलावा शनिवार को बरेली से पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन सहित अन्य नेताओं ने समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

Next Story

विविध