Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP Election Results 2022 : UP में भाजपा को मिली प्रचंड जीत, ये हैं सबसे ज्यादा वोट बटोरने वाले नेता

Janjwar Desk
11 March 2022 6:40 AM GMT
UP Election Results 2022 : UP में भाजपा को मिली प्रचंड जीत, ये हैं सबसे ज्यादा वोट बटोरने वाले नेता
x
UP Results 2022 : वेस्ट यूपी में पहले चरण की 58 सीटों में भाजपा को 46 सीटें मिली। तिकुनिया कांड के कारण चर्चा में आए लखीमपुर खीरी में विपक्ष का खाता तक नहीं खुला। दूसरा व सातवां चरण ही ऐसा रहा जहां सपा भाजपा को टक्कर देती दिखी।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश ( UP Election Result 2022 ) की जनता ने एक बार सत्ता की चाबी अगामी पांच साल के लिए भाजपा ( BJP ) को सौंप दी है। यूपी के ताजा विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को दो-तिहाई से ज्यादा सीटें मिली हैं। भाजपा के सहयोगी अपना दल एस और निषाद पार्टी को भी पहले से ज्यादा सीटें मिली हैं। खास बात यह है कि यूपी में 37 साल बाद किसी सीएम योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) की अगुआई में दोबारा सरकार लौटी है।

भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) गठबंधन ने 403 विधानसभा सीटों में से 273 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें भाजपा 255, अपना दल सोनेलाल 12 और निषाद पार्टी को 6 सीटें मिली हैं। सपा ने 111 सीटें जीती हैं जबकि गठबंधन को 125 सीटें मिली हैं। रालोद को आठ और सुभासपा को 6 सीटें मिली हैं। दबसपा व कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर में पहुंच गईं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को दो, कांग्रेस को दो, बसपा के खाते में एक सीट गई है।

सीधी लड़ाई में जहां भाजपा गठबंधन को 45% से अधिक वोट मिले, वहीं, दूसरे नंबर पर रहा सपा गठबंधन 36% वोट हासिल कर सका। भाजपा को अकेले 41.3 फीसदी तो सपा को 32.1 फीसदी मत प्राप्त हुए हैं।

1 दर्जन से ज्यादा जिलों में भाजपा का क्लिन स्विप?

भारतीय जनता पार्टी को यूपी में इस बार भी पूर्वांचल से लेकर वेस्ट यूपी तक शानदार जीत मिली है। पहले चरण के चुनाव उन जिलों में हुए थे, जहां किसान आंदोलन का सर्वाधिक असर था। उस चरण की 58 सीटों में भाजपा को 46 सीटें मिली। तिकुनिया कांड के कारण चर्चा में आए लखीमपुर में विपक्ष का खाता तक नहीं खुला। दूसरा व सातवां चरण ही ऐसा रहा जहां सपा भाजपा को टक्कर देती दिखी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी व सीएम के गृह जिले गोरखपुर में क्लीन स्वीप करने के साथ ही भाजपा ने नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हरदोई, गोंडा, कन्नौज, कुशीनगर्, मीरजापुर सहित कई जिलों में सारी सीटें अपने झोली में डाल लीं।

NCR में सबसे बड़ी जीत, साहिबाबाद में रिकॉर्ड तोड़ा

BJP Popular Leadewrs : भाजपा के 10 नेताओं ने एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। साहिबाबाद सीट से सुनील कुमार शर्मा ने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वह 2,14,835 वोटों के अंतर से विजयी हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर सीट से 1.04 लाख से अधिक सीट दर्ज की। 2003 के बाद योगी आदित्यनाथ पहले सीएम होंगे जो विधानसभा के सदस्य होंगे।

यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद और इससे सटे बुलंदशहर और हापुड़ की सभी सीटें जीत ली हैं। प्रदेश की सबसे बड़ी सीट यानि गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार सुनील शर्मा ने लगातार दूसरी बार रेकॉर्ड बनाया। उन्होंने सपा गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को एक बार फिर बड़े अंतर से हराकार साबित कर दिया है कि इस सीट पर बीजेपी के अलावा, दूसरा दल स्वीकार नहीं। यहां तक कि उन्होंने 2017 के चुनाव में बनाया अपना ही रेकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने सपा गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को एक बार फिर बड़े अंतर से हराकार साबित कर दिया है कि इस सीट पर बीजेपी के अलावा दूसरा दल स्वीकार नहीं। यहां तक कि उन्होंने 2017 के चुनाव में बनाया अपना ही रेकॉर्ड तोड़ दिया। इस बड़ी जीत के बाद अब उनका सियासी कद काफी ऊंचा उठ गया है। वह दो लाख से ज्यादा वोट से जीते हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में भी सबसे अधिक अंतर से जीतने का रिकॉर्ड सुनील शर्मा के ही नाम हैं।

यूपी चुनाव 2022 में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले भाजपा के 10 नेता

1. सुनील कुमार शर्मा को साहिबाबाद सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी वे 2,14,835 वोटें से जीते हैं।

2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा पर अपने प्रतिद्वंद्वी से 1,81,513 जीते हैं।

3. तेजपाल सिंह नागर दादरी पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1,38,218 मतों से जीत हासिल की है।

4. अमित अग्रवाल ने मेरठ कैंटसीट पर 1,17,526 मतों से जीत दर्ज की है।

5. पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आगरा उत्तर से अपने निकटतम प्रत्याशी से 1,12,370 मतों से जीत हासिल की है।

6. मनोहर लाल पन्थ ने महरौनी विधानसभा सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी से 1,10,451 मतों से जीते हैं।

7. योगी सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा से अपने विरोधियों पर 1,09,803 मतों से जीत दर्ज की है।

8. रात रतन कुशवाहा ललितपुर सीट पर 1,07,217 मतों से जीत दर्ज की है।

9. अतुल गर्ग गाजियाबाद सीट पर 1,05,389 वोटों से जीते हैं।

10. खुद योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) गोरखपुर सदर सीट से सपा प्रत्याशी पर 1,02,399 मतों से जीत दर्ज की है।

Next Story

विविध