Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

अखिलेश यादव नहीं चाहते दलितों का साथ, सपा के साथ नहीं होगा गठबंधन, अपने दम पर लड़ेंगे चुनाव - चंद्रशेखर आजाद

Janjwar Desk
15 Jan 2022 5:20 AM GMT
UP Elections 2022: सपा से चंद्रशेखर के गठबंधन पर बोले राजभर, कहा- मंत्री पद के साथ 3 सीट और एक MLC ऑफर हुआ था
x

ओमप्रकाश राजभर ने चंद्रशेखर पर किया पलटवार

हमारे कार्यकर्ताओं ने छह साल से दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और कमजोर तबके के लोगों की पिछले छह साल से लड़ाई लड़ी हैं।

यूपी चुनाव 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच भीम आर्मी के प्रमुख व आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद प्रेस कॉन्फेंस कर ​अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं, पिछले छह महीने से गठबंधन में चुनाव लड़ने को लेकर उनसे बातचीत कर रहा था। मैंने, अखिलेश यादव में भरोसा भी जताया था। शुक्रवार को भी उनसे मेरी मुलाकात हुई थीं। उन्होंने कहा था कि शाम के समय फिर से बातचीत करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सपा की ओर से बातचीत के लिए कोई कॉल नहीं आया। इसलिए समाजवादी पार्टी के साथ आजाद समाज पार्टी ​मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। बातचीत के बाद मैं, इस फैसले पर पहुंचा हूं कि अखिलेश यादव भाजपा को हराने के लिए दलितों का साथ नहीं चाहते।

अखिलेश यादव पर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दलितों का साथ नहीं चाहते। उन्होंने भाजपा के खिलाफ दलितों की जरूरत नहीं है।इसलिए आजाद समाज पार्टी का सपा के साथ गठबंधन संभव नहीं है। अब हम यूपी में अपने दम पर चुनाव लड़ेगें। हमारे कार्यकर्ताओं ने छह साल से दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और कमजोर तबके के लोगों की पिछले छह साल से लड़ाई लड़ी है। हमें विश्वास है यूपी की जानता हमारे साथ है।

इससे पहले पुलिस उनके दफ्तर पर ताला लगा दिया था। अब उन्हें प्रेस कॉन्फेंस की इजाजत मिल गई है।

Next Story

विविध