Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Varun Gandhi On BJP : वरुण गांधी ने BJP सरकार पर उठाए सवाल, रोजगार और पेपर लीक पर कई ये बात

Janjwar Desk
12 May 2022 6:15 AM GMT
Varun Gandhi On Inflation : जनता को राहत देने के समय उन्हें किया जा रहा आहत, वरूण गांधी ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल
x

Varun Gandhi On Inflation : जनता को राहत देने के समय उन्हें किया जा रहा आहत, वरूण गांधी ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

Varun Gandhi On BJP : रुण गांधी ने पूरे देश में छोटे व्यापारियों और किसानों को मिलने वाले 8 फीसदी लोन को लेकर भ्रष्ट सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं सरकार को घोषित नौकरियों को लेकर, रिक्त पदों पर भर्ती न होने को लेकर सरकार पर तमाम सवाल खड़े करते नजर आए...

Varun Gandhi On BJP : अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi On BJP) ने सरकार के रिक्त पदों पर भर्ती ना होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। वरुण गांधी (Varun Gandhi On BJP) किसानों और गरीबों के हितों की बात करते नजर आए। वरुण गांधी (Varun Gandhi On BJP) ने पूरे देश में छोटे व्यापारियों और किसानों को मिलने वाले 8 फीसदी लोन को लेकर भ्रष्ट सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं सरकार को घोषित नौकरियों को लेकर, रिक्त पदों पर भर्ती न होने को लेकर सरकार पर तमाम सवाल खड़े करते नजर आए।

रोजगार को लेकर उठाए सवाल

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi On BJP) ने कहा कि पूरे देश में रोजगार और किसानों का मुद्दा एक सबसे बड़ा प्रश्न है। हमारे देश में एक लाख 60 हजार रोजगार घोषित हैं। यह सरकार के माध्यम से दी गई जानकारी है। अभी पद खाली हैं। मतलब सरकार ने कहा कि नौकरी है लेकिन नौकरी दी नहीं गई है। इसमें सबसे बड़ी बात है कि सरकार जब नौकरी स्थापित करती है तो उस नौकरी के साथ-साथ आर्थिक प्रबंध भी होता है। खाली हवा में सब काम नहीं होते। सवाल यह है कि वह पैसे कहां गए। पूरे देश में 19 फीसदी में से 11 फीसदी लघु उद्योग हो जा रहा है।

बैंक लोन पर खड़े किए सवाल

सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi On BJP) ने कहा कि जिसकी सालाना कमाई 50 करोड़ से लेकर 100 करोड़ रुपए है तो उसको आराम से लोन मिलता है लेकिन जो किसान है, मजदूर है, छोटे व्यापारी है उसको लोन मिलता है 8 फीसदी। क्या यह न्याय प्रिय बात है। आप में से कितने लोग हैं जो बैंकों में लोन लेने गए हैं और आप लोगों के लोन लेने के लिए बैंकों में प्राण सुखा दिए गए हैं। सवाल पूछते- पूछते रिश्वत मांगते- मांगते कितने लोगों का अनुभव खराब हुआ होगा। आखिरकार जरूरतमंदों को लोन क्यों नहीं मिल पाता। इसमें भ्रष्टाचार पर रोक क्यों नहीं लगती हैं।

पेपर लीक होने पर सरकार पर उठाए सवाल

वरुण गांधी (Varun Gandhi On BJP) ने कहा कि 'उत्तर प्रदेश में 8 ऐसे एग्जाम है, जिनके पेपर लीक हो चुके हैं। जो पेपर लीक होगा, उससे करोड़ों नवयुवक का भविष्य रद्दी में जाता है। जो नवयुवक इलाहाबाद, लखनऊ और दिल्ली पेपर देने जाता है और पेपर लीक हो जाता है। नौजवान 2012 में पेपर देता है और 2022 तक उसकी भर्ती का इंतजार करता है। तब तक उसकी आयु खत्म हो जाती है। रिजल्ट भर्ती तब तक नहीं हो पाती। आखिर क्यों यह हो रहा है। ऐसे लोगों पर पेपर लीक करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो पाती।

Next Story

विविध