Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

RCP सिंह का नाम लेते ही भड़के नीतीश कुमार को क्यों बतानी पड़ी उनकी हैसियत

Janjwar Desk
7 Sep 2022 3:55 AM GMT
RCP सिंह का नाम लेते ही क्यों भड़के नीतीश कुमार, बताई उनकी हैसियत क्या है?
x

RCP सिंह का नाम लेते ही क्यों भड़के नीतीश कुमार, बताई उनकी हैसियत क्या है?

पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए सीएम नीतीश कुमार पिछले तीन दिनों से दिल्ली में डटे हैं। उनकी मंशा विपक्ष को एक मंच पर लाकर भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद करने की है।

नई दिल्ली। बिहार के सीएम और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) बिहार में भाजपा ( BJP ) को गच्चा देने के बाद अब दिल्ली ( Delhi ) में मोदी के खिलाफ विपक्ष को एक मंच पर लाने की मुहिम में जुटे हैं। मोदी ( PM Modi ) को सत्ता से बेदखल करने का ऐलान कर चुके हैं। इस क्रम में वो राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, डी राजा व अन्य नेताओं से मिल चुके हैं। बहुत जल्द शरद पवार, ममता बनर्जी, केजरीवाल, अखिलेश यादव व अन्य नेताओं के साथ एक मंच पर भी दिखाई देंगे। इस बीच दिल्ली में मीडिया की ओर से आरसीपी सिंह व पुराने साथी को लेकर पूछे गए एक सवाल पर अचानक भड़क गए।

आप लोग दगा देने वाले का नाम लें

सीएम नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) ने कहा कि उस आदमी का नाम क्यों लेते हैं, उसकी चर्चा छोड़िए, उन्होंने कहा कि जिस आदमी को मैं राजनीति में लेकर आया और पार्टी में पद दिया उसी ने विरोधी दलों के साथ मिलकर मेरे खिलाफ साजिश किया। उस आदमी का नाम आप लोग क्यों लेते हैं?

आरसीपी की हैसियत क्या है?

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय आरसीपी सिंह ( RCP singh ) पूरी तरह भाजपा के हाथ में चले गए थे। अरसीपी सिंह की हैसियत क्या है? उन्हें हमने पार्टी से निकाल दिया है। आप लोगों को भी उनके संबंध में सवाल भी नहीं करना चाहिए। उन्हें हमने अपना सचिव बनाया था और बाद में राजनीति में भी लाया। वह जदयू को नुकसान करने में लगे हुए थे।

नीतीश कुमार पर हावी हो गई है उम्र, उन्हें दरबारी कल्चर पसंद है : आरसीपी

दरअसल, 6 जुलाई को आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर बयानबाजी की थी। आरसीपीसी ने कहा कि बिहार में उनका मन नहीं लग रहा है। इसलिए दिल्ली जाने की तैयारी में हैं लेकिन वह सोच लें कि आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन में उन्हें कितनी सीटें मिलेगी? आरजेडी जेडीयू को कितनी सीटें देगी? आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पर उम्र हावी हो गई है। इसलिए वे असंयमित भाषा बोल रहे हैं। नीतीश कुमार को सिर्फ दरबारी कल्चर पसंद है।

बिहार में किसान परेशान, नीतीश घूम रहे हैं दिल्ली

सीएम नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) के पुराने साथी आरसीपी सिंह ने उन पर निशाना साधते हुए यहां तक कह दिया कि बिहार में सुखाड़ से किसान परेशान हैं और मुख्यमंत्री दिल्ली घूम रहे हैं। उनके इस बयान को लेकर पत्रकारों ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा था।

क्या विपक्ष को एकजुट कर पाएंगे नीतीश

बता दें कि पीएम मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए सीएम नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) पिछले तीन दिनों से दिल्ली में डटे हैं। वो विपक्षी दलों के नेताओं को एक मंच पर लाकर भाजपा ( BJP ) सरकार के खिलाफ खड़ा करना चाहते हैं। इसी क्रम में वो कई नेताओं से मिले और भावी राजनीति पर चर्चा की। राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से चर्चा के बाद अब चर्चा इस बात की है कि नीतीश कुमार शरद पवार और ममता बनर्जी से कब मिलेंगे। क्या वो विपक्ष को एकजुट कर पाएंगे। क्या वो वास्तव में पीएम पद के दावेदान नहीं है। यदि ऐसी बात है तो फिर विपक्ष का अगुवा बनने को लेकर बेचैन क्यों हैं?

Next Story

विविध