Begin typing your search above and press return to search.
समाज

बिहार में गोली मारने के आरोपी की मॉब लिंचिंग की कोशिश, भीड़ ने घसीटकर पोल से बांधकर पीटा

Janjwar Desk
18 July 2021 12:07 PM GMT
बिहार में गोली मारने के आरोपी की मॉब लिंचिंग की कोशिश, भीड़ ने घसीटकर पोल से बांधकर पीटा
x

(हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा संतोष कुमार लेकिन भीड़ ने बेरहमी से पीटा)

भीड़ के हमले में संतोष बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जख्मी का बयान दर्ज कर रही है....

जनज्वार। बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ थाना के तहत पहाड़ी मोहल्ला निवासी संतोष कुमार की जमकर लात-घूसों से पिटाई की गई। दरअसल संतोष पर आरोप है कि उसने फल कारोबारी गुल्ला को गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद से वह फरार था। गुरुवार 15 जुलाई को संतोष जब बाजीतपुर मोहल्ले में पहुंचा तो इसकी भनक आसपास के लोगों को लग गई। फिर लोगों ने इकट्ठा होकर उसको पीटना शुरू कर दिया।

खबरों के मुताबिक लोगों ने पहले संतोष को जमीन पर पटकर उसकी बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद उसे घसीटकर पोल पर बांधा, फिर लाठी-डंडो से पीटना शुरु कर दिया। भीड़ ने पत्थर से संतोष की जान लेने की कोशिश भी की। इस दौरान संतोष गिड़गिड़ाता रहा लेकिन भीड़ में कोई नहीं रुका और पीटते रहे। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली तो अवर निरीक्षक महेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संतोष को बचा लिया।

इस दौरान संतोष बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जख्मी का बयान दर्ज कर रही है। संतोष का कहना है कि लूट के माल का बंटवारा करने के लिए वह बाजीतपुर आया था। इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया। वह फल कारोबारी को गोली मारने में शामिल नहीं है। उसे फंसाया गया है।

वही पुलिस अब पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। संतोष की पिटाई करने में शामिल लोगों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। लोगों ने आरोपित के आने की सूचना पुलिस को देने के बजाय कानून को हाथ में लेने की कोशिश की। गोली मारने की घटना के कई दिन बाद बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोग गुस्से में थे। पुलिस के अनुसार हमलावरों की शिनाख्त की जा रही है।

Next Story

विविध