Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Ayesha Suicide Case : आयशा के बेइंतहा मोहब्बत को ठुकराने वाले बेवफा आरिफ को मिली सजा, अब जेल में गुजारेगा 10 साल

Janjwar Desk
29 April 2022 2:33 AM GMT
Ayesha Suicide Case : आयशा के बेइंतहा मोहब्बत को ठुकराने वाले बेवफा आरिफ को मिली सजा, अब जेल में गुजारेगा 10 साल
x

Ayesha Suicide Case : आयशा के बेइंतहा मोहब्बत को ठुकराने वाले बेवफा आरिफ को मिली सजा, अब जेल में गुजारेगा 10 साल

Ayesha Suicide Case : आयशा ने 25 फरवरी, 2021 में नदी में कूदकर आत्महत्या की थी। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाकर आरिफ को भेजा था। सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Ayesha Suicide Case : मरते दम तक पत्नी की बेइंतहा प्यार को धोखा देने की सजा क्या होती है इस बात का पता आयशा ( Ayesha ) के पति आरिफ ( Arif ) को चल गया है। अहमदाबाद सेशंस कोर्ट ( Ahmedabad Sessions Court ) ने आयशा के बेइंतहा प्यार को न्याय देते हुए उसके बेवफा पति अरिफ को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। अब आरिफ 10 साल जेल में ही गुजारेगा।

बता दें कि आयशा ( Ayesha ) ने 25 फरवरी, 2021 में नदी में कूदकर आत्महत्या ( Suicide ) की थी। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाकर आरिफ ( Arif ) को भेजा था। सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आयशा पति आरिफ को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार किया था। आयशा मामले को जनज्वार डॉट कॉम ने भी जोर शोर से उठाया था।



मैं, दुआ करती हूं ये प्यारी नदी मुझे गले लगा ले

आयशा मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली थी और अहमदाबाद के वातवा में रह रही थी। आयशा ने साबरमती नदी में छलांग लगाने से पहले यह भी कहा था कि मैं दुआ करती हूं कि यह प्यारी नदी मुझे अपने प्रवाह के साथ गले लगा ले। आयशा की मौत के बाद पता चला था कि ये मामला दहेज उत्पीड़न से ज़ुड़ा था। आयशा की शादी राजस्थान के आरिफ से 2018 में हुई थी, लेकिन उसे लगातार दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा था।

आरिफ केे वर्ताव से टूट गई थी आयशा

23 साल की आयशा ( Ayesha ) की शादी राजस्थान के जालौर के रहने वाले आरिफ से 2018 में हुई थी। आरिफ का राजस्थान की ही एक लड़की से अफेयर था। आयशा के सामने ही आरिफ गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करता था। इस वजह से प्रेग्नेंसी के दौरान आरिफ के बर्ताव से आयशा टूट गई थी। वह डिप्रेशन में आ गई थी। गर्भ में ही उसके बच्चे की मौत हो गई थी। दोनों के बीच हमेशा झगड़ा होता था। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर उसने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थी। आयशा की खुदकुशी के बाद उसका पति आरिफ फरार हो गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उसने फिर शादी कर ली है। इसके बाद आरिफ के फोन को सर्विलांस पर लेकर उसे पाली से अरेस्ट किया गया था। जब पुलिस ने आरिफ को पकड़ा तो उसने पुलिस के साथ ऐसे चलना शुरू कर दिया जैसे कुछ हुआ ही न हो। हैरानी की बात यह थी कि उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।

आयशा को खाना भी नहीं देता था आरिफ

Ayesha Suicide Case : आयशा का हत्यारा आरिफ पर आरोप था कि वो आयशा के सामने ही आरिफ गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करता था। वह अपनी प्रेमिका पर ही पैसे लुटाता था। इसी वजह से वह आयशा के पिता से रुपयों की मांग करता था। कई बार आयशा को खाना भी नहीं दिया जाता था।


(जनता की पत्रकारिता करते हुए जनज्वार लगातार निष्पक्ष और निर्भीक रह सका है तो इसका सारा श्रेय जनज्वार के पाठकों और दर्शकों को ही जाता है। हम उन मुद्दों की पड़ताल करते हैं जिनसे मुख्यधारा का मीडिया अक्सर मुँह चुराता दिखाई देता है। हम उन कहानियों को पाठक के सामने ले कर आते हैं जिन्हें खोजने और प्रस्तुत करने में समय लगाना पड़ता है, संसाधन जुटाने पड़ते हैं और साहस दिखाना पड़ता है क्योंकि तथ्यों से अपने पाठकों और व्यापक समाज को रू-ब-रू कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

हमारे द्वारा उद्घाटित रिपोर्ट्स और कहानियाँ अक्सर बदलाव का सबब बनती रही है। साथ ही सरकार और सरकारी अधिकारियों को मजबूर करती रही हैं कि वे नागरिकों को उन सभी चीजों और सेवाओं को मुहैया करवाएं जिनकी उन्हें दरकार है। लाजिमी है कि इस तरह की जन-पत्रकारिता को जारी रखने के लिए हमें लगातार आपके मूल्यवान समर्थन और सहयोग की आवश्यकता है।

सहयोग राशि के रूप में आपके द्वारा बढ़ाया गया हर हाथ जनज्वार को अधिक साहस और वित्तीय सामर्थ्य देगा जिसका सीधा परिणाम यह होगा कि आपकी और आपके आस-पास रहने वाले लोगों की ज़िंदगी को प्रभावित करने वाली हर ख़बर और रिपोर्ट को सामने लाने में जनज्वार कभी पीछे नहीं रहेगा, इसलिए आगे आयें और जनज्वार को आर्थिक सहयोग दें।)

Next Story

विविध