Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Haldwani Crime News : पोती से दुराचार का मुकदमा दर्ज हुआ तो खुद को पुलिस के सामने ही गोली से उड़ा लिया आहत दादा ने

Janjwar Desk
26 May 2022 9:15 AM GMT
समय पर इलाज न मिलने से महिला की गई जान, सांप के काटने पर परिजन कराते रहे झाड़-फूंक
x

समय पर इलाज न मिलने से महिला की गई जान, सांप के काटने पर परिजन कराते रहे झाड़-फूंक

Haldwani Crime News : एचआर बहुगुणा ने खुद को गोली मारने से कुछ देर पहले हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट को फोन कर मामले की सूचना दी थी, एआरएम ने तत्काल 112 को फोन कर सूचित किया..

Haldwani Crime News : पैसों के लालच में रिश्तों की गरिमा को तार-तार करने वाले आरोपों से आहत एक बुजुर्ग ने पुलिस की मौजूदगी में खुद को नाटकीय ढंग से गोली से उड़ा लिया। जान देने से पहले उन्होंने अपने इरादे से अपने अधिकारियों को बताया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास भी किया था। लेकिन आरोपों की गंभीरता और सोशल मीडिया पर हुई छीछालेदारी के कारण बुजुर्ग ने पुलिस की बात भी नहीं मानी। रोडवेज में कार्यरत बुजुर्ग कर्मचारी नेता और तिवारी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके थे।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित भगत कॉलोनी निवासी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व रोडवेज में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हेम राजेंद्र बहुगुणा के खिलाफ उनकी बहू ने तीन दिन पूर्व पोती से अश्लील हरकतें करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पारिवारिक विवाद में रिश्तों की गरिमा को तार-तार करने के इस मुकदमें के दर्ज होने की खबर सोशल मीडिया पर चलने लगी तो बहुगुणा विचलित हो गए। आहत बहुगुणा अपनी जान देने के इरादे से घर से कुछ दूरी पर बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। काफी देर तक लोग और पुलिसकर्मी वहां से उतरने को मनाते रहे लेकिन वे नहीं माने और कूदने की बात कहने लगे।

बनभूलपुरा थाना एसओ नीरज भाकुनी ने काफी देर तक उन्हें समझाने की कोशिश की और बातचीत की। बहुगुणा ने टैंक से बताया कि उन पर पोती से दुष्कर्म का जो मुकदमा दर्ज कराया गया है, वह गलत है। बहू उन पर 40 लाख रुपये लेने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रही है। काफी देर चली बातचीत पर बहुगुणा ने नीचे आने की बात कही। लेकिन नीचे आने के बजाय उन्होंने खुद के सीने पर 315 बोर के तमंचे से गोली मार दी। 31 अक्तूबर को वह रिटायर होने वाले बहुगुणा बेटे, पत्नी और बहू के साथ रहते थे। रोडवेज कर्मचारी होने के साथ-साथ एचआर बहुगुणा बड़े व्यवसायी भी थे। शहर में उनका एक बड़ा बार और रेस्टोरेंट है।

जानकारी के मुताबिक, एचआर बहुगुणा ने खुद को गोली मारने से कुछ देर पहले हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट को फोन कर मामले की सूचना दी थी। एआरएम ने तत्काल 112 को फोन कर सूचित किया। इस पर एसआई लता खत्री मौके पर पहुंच गईं और मामले से आला अधिकारियों को अवगत कराया।

बनभूलपुरा एसओ के मुताबिक मंगलवार को एचआर बहुगुणा के खिलाफ उनके क्षेत्र की एक महिला ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज और दरांती से हमला करने जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके अलावा दो दिन पहले ही उनकी बहू ने भी उन पर पोती से अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में बहू द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते वह आहत थे।

लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद

पुलिस के मुताबिक एचआर बहुगुणा के घर में काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके चलते आए दिन कलह होता रहता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एचआर बहुगुणा से परिवार के ही एक सदस्य की ओर से तकरीबन 40 लाख रुपये की अवैध मांग किए जाने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के बाद मुकदमा दर्ज होने और उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने से एचआर बहुगुणा मानसिक तौर पर आहत हो गए थे। इसके बाद ही उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

एचआर बहुगुणा रोडवेज कर्मचारी रहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के कार्यकाल में कांग्रेस में शामिल हुए थे। लंबे समय तक कांग्रेस में रहने के दौरान ही वह दर्जा राज्यमंत्री रहे थे। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। बहुगुणा कर्मचारी संगठनों से भी जुड़े रहे। इंटक मजदूर संघ के लंबे समय तक प्रदेश स्तर के नेता भी रहे। रोडवेज में इंप्लाइज यूनियन, भारतीय मजदूर संघ, संयुक्त परिषद से भी वह जुड़े रहे। वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ के प्रदेश सचिव और परिवहन संघ के पूर्व संगठन मंत्री भी रह चुके हैं।

Next Story

विविध