Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Kanpur Crime News : पत्नी को बदनाम करने के लिए बना लिया था अश्लील वीडियो, MDH मसाला कारोबारी पर सास का गंभीर आरोप

Janjwar Desk
21 Nov 2021 3:49 AM GMT
kanpur news
x

(महाशियां दी हट्टी वाले धर्मपाल के साथ मृतका आंचल व आरोपी सूर्यांश)

आंचल की मां रीना ने एक बेहद संगीन आरोप और लगाया है जिसमें कहा गया है कि दमाद सूर्यांश ने उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था। वह उसे बदनाम करना चाहता था...

Kanpur Crime News : कानपुर का रहने वाला MDH मसाला कारोबारी महाशियां दी हट्टी वाले महाशय धर्मपाल का रिश्तेदार भी बताया जाता है। अपनी अकूत दौलत के दम पर वह हर किसी को खरीदने की कोशिश करता था। लेकिन इसी दौलत की भूख ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी। और उसे धकेल दिया जुर्म के काले दलदल में।

MDH मसाला कारोबारी की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत मामले में मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर एक के बाद एक कई संगीन आरोप लगाए हैं। आंचल की मां रीना ने एक बेहद संगीन आरोप और लगाया है जिसमें कहा गया है कि दमाद सूर्यांश ने उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था। वह उसे बदनाम करना चाहता था।

वारदात के बाद का एक दृश्य

मां का आरोप है कि सूर्यांश उसकी बेटी को ब्लैकमेल करता था। वह उसकी बेटी को बदनाम करने की लगातार साजिश रच रहा था। पुलिस इन आरोपों की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। मृतका के पिता पवन ग्रोवर ने FIR में गंभीर आरोप लगाया है कि, उन्होने बेटी की शादी में एक करोड़ रूपये खर्च किए थे। लेकिन इसके बाद भी सूर्यांश व उसके परिजन संतुष्ट नहीं थे।

पिता का आरोप है सूर्यांश व उसके घरवाले काफी समय से आंचल को 70 लाख रूपयों के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पिता के मुताबिक सूर्यांश कोई क्लब खोलना चाहता था, जिसके लिए वह लगातार रूपयों की डिमांड कर रहा था। डिमांड पूरी ना होने पर वह लड़की को पीटता था। और आखिर में उसे मारकर लटका दिया।

बेटे के जन्म के बाद बनाई दूरी

मसाला कारोबारी सूर्यांश की ससूराल पक्ष ने बताया कि, आंचल व सूर्यांश का एक दो वर्षीय बेटा अयांश भी है। उनके मुताबिक शादी के बाद जब अयांश का जन्म हुआ उसके बाद से सूर्यांश पत्नी से दूरी बनाने लगा था। एक तरह से लगता था कि वह पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहता था। आरोप यह भी है कि सूर्यांश कई लड़कियों के संपर्क में भी था। अपनी आवारगी के चलते वह पत्नी और बच्चे से भी दूरी बना रहा था।

एक यह भी है बड़ा आरोप

मृतका के परिजनों का यह आरोप भी है कि सूर्यांश के संबंध परिवार की एक महिला रिश्तेदार से भी हैं। जिसकी जानकारी आंचल को हो गई थी। इसी के बाद ससुराल वाले आंचल को पीटने व प्रताड़ित करने लगे थे। इन सभी आरोपों की पुलिस बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Next Story

विविध