Begin typing your search above and press return to search.
हाशिये का समाज

वर-वधू गे, होमोसेक्सुअल या लेस्बियन तो नहीं? शादियों के नए ट्रेंड में जानकारियां जुटा रहीं 200 जासूसी सर्विस एजेंसियां

Janjwar Desk
29 Nov 2022 7:49 AM GMT
वर-वधु होमोसेक्सुअल, गे या लेस्बियन तो नहीं? शादियों के नए ट्रेंड में जानकारी जुटा रहीं 200 जासूसी सर्विस एजेंसियां
x

वर-वधु होमोसेक्सुअल, गे या लेस्बियन तो नहीं? शादियों के नए ट्रेंड में जानकारी जुटा रहीं 200 जासूसी सर्विस एजेंसियां

New Trend Of Marriage: शादियों के बदलते ट्रेंड में अब जासूसी एजेंसियों की भी एंट्री हो गई है। अब से पहले लड़का-लड़की के घर खानदान के बारे में पता करने के लिए नाई की सेवा ली जाती थी, अब ये एजेंसियां यह काम कर रही हैं...

New Trend Of Marriage: शादियों के बदलते ट्रेंड में अब जासूसी एजेंसियों की भी एंट्री हो गई है। अब से पहले लड़का-लड़की के घर खानदान के बारे में पता करने के लिए नाई की सेवा ली जाती थी, अब ये एजेंसियां यह काम कर रही हैं। इनका सबसे ज्यादा इस्तेमाल प्री-मेट्रोमोनियल चेक्स यानी शादी तय करने से पहले लड़के व लड़की के बारे में पूरी जानकारी इकट्टा करने के लिए किया जा रहा है।

प्राइवेट डिटेक्टिव एसोसिएशन के तहत करीब 200 एजेंसियां पंजीकृत हैं, जो देशभर में व्यक्तिगत व कॉरपोरेट सेवाएं देती है। इनकी मांग लगातार बढञती जा रही है। तीन-चार दशकों से इस काम में लगी एजेंसियों का कहना है कि राजधानी में करीब 70 से 80 प्रतिशत परिवार शादी से पहले लड़के-लड़कियों की जानकारी जुटाने के लिए 'करमचंद' और उनकी टीम की मदद ले रहे हैं। इसके अलावा घर-नौकरी और अफेयर की छानबीन भी कराई जा रही है।

दोनों पक्ष ले रहे हैं सर्विस

रिश्ता तय होने से पहले पारिवारिक पृष्ठभूमि, स्वास्थ्य और अफेयर के मुद्दे पर वर-वधू दोनों ही पक्ष जानकारी जुटाना चाहते हैं। हालांकि, प्री मेट्रीमोनियल चेक्स के लिए 60 फीसदी लड़की वाले संपर्क करते हैं। सेक्सुअल प्रीफरेंस को लेकर सभी जानना चाहते हैं। जैसे लड़का या लड़की होमोसेक्सुअल, गे या लेस्बियन तो नहीं।

अक्सर एक-दूसरे को देते हैं धोखा

सिटी इंटेलीजेंस एजेंसी के संचालक राजीव कुमार बताते हैं कि बीते दिनों आए मामले में लखनऊ की लड़की और ग्वालियर के लड़के की शादी तय हुई। पता चला की मर्सडीज सेचलने वाले लड़के की पहले भी चार सगाई हो चुकी थीं। मर्सडीज किराये की थी। इसी तरह दूसरा केस एक ही दफ्तर में काम करने वाले दो लोगों का था। लड़की-लड़की दोनों शादी करना चाहते थे। लड़की के घरवालों ने एजेंसी की सेवाएं लीं तो पता चला कि लड़का शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं।

किन बिंदुओं पर मांगी जाती है जानकारी

1. पारिवारिक बैकग्राउण्ड कैसा है, कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है?

2. नोकरी और वेतन जो बताया गया है, वह सच है कि नहीं?

3. चिकित्सकीय स्तर क्या है, कोई बीमारी वगैरा तो नहीं? दौरे आदि आने की शिकायत तो नहीं।

4. नशे का शौक और लती होने का डेटा, शराब, सिगरेट की आदत किस स्तर तक है।

5. मौजूदा या अतीत में अफेयर, किसी के साथ रिलेशन आदि की स्थिति क्या है?

Next Story

विविध