Begin typing your search above and press return to search.
सिक्योरिटी

LOC पर पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में 6 नागरिक घायल

Janjwar Desk
7 Aug 2020 10:49 AM GMT
LOC पर पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में 6 नागरिक घायल
x
पाकिस्तान ने तंगधार और रंगवर्ड में गोलाबारी की जिससे इन दोनों क्षेत्रों में तीन-तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए.....

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलाबारी में छह नागरिक घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने तंगधार और रंगवर्ड में गोलाबारी की जिससे इन दोनों क्षेत्रों में तीन-तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए।

एसएसपी कुपवाड़ा ने कहा, छह घायल नागरिकों को निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इससे पहले दिन में, पाकिस्तान ने कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब रक्षा चौकियों और असैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाने के लिए लंबी दूरी के मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल कर युद्धविराम उल्लंघन का सहारा लिया।

इससे पहले पाकिस्तान ने लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी और गोलाबारी की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि शुक्रवार को सुबह लगभग 6.30 बजे पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के पुंछ के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दाग कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है। गुरुवार को पाकिस्तान ने मेंढर और बालाकोट सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। पिछले पांच दिनों के दौरान शुक्रवार को संघर्ष विराम उल्लंघन लगातार पांचवां उल्लंघन है।

इस साल पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर 2,720 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 नागरिक मारे गए हैं और 94 अन्य घायल हुए हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध