Begin typing your search above and press return to search.
Top stories

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, मुश्किल में कलाकार की पत्नी

Janjwar Desk
9 Dec 2021 5:22 AM GMT
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, मुश्किल में कलाकार की पत्नी
x

(भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव के खिलार गैर जमानती वारंट जारी)

Bihar News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ छपरा के अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है...

Bihar News: भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और उनकी पत्नी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जल्द ही उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है। दरअसल, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Bhojpuri Superstar Khesari Lal) उर्फ शत्रुघ्न कुमार के खिलाफ छपरा के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह विशेष न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार सरोज की अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। खेसारी लाल पर जमीन खरीदने के बाद रुपए नहीं देने का आरोप है। कई तारीखों में लगातार अनुपस्थित रहने के बाद अब कोर्ट ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैर जमानती वारंट (Non Bailable Warrant) जारी किया है। इस संबंध में रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती ने मोबाइल पर संपर्क कर खेसारी लाल को सूचना दे दी है।

दरअसल, छपड़ा के रसूलपुर थाना के असहनी ग्राम निवासी मृत्युंजय नाथ पांडे ने रसूलपुर थाना में 16 अगस्त 2019 को भोजपुरी एक्टर के खिलाफ (FIR on Khesari Lal) प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने खेसारी लाल पर पत्नी चंदा देवी (Khesari Lal Wife) के नाम खरीदी गई जमीन का पैसा नहीं देने का आरोप लगाया था। FIR में कहा गया कि खेसारी लाल ने सात कट्ठा 11 धुर जमीन 22 लाख 7 हजार रुपए में खरीदी थी। 18 लाख रुपए का चेक दिया था, जो बाद में बाउंस कर गया।

प्राथमिकी के अनुसार, अपनी खरीदगी जमीन को बेचने के लिए शत्रुघ्न कुमार उर्फ खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी से 22 लाख 7 हजार रुपये में बात हुई थी, जिसकी रजिस्ट्री दिनांक 4 जून 2019 को एकमा रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी। नगद रुपये के एवज में खेसारी लाल यादव द्वारा 18 लाख रुपए का चेक दिया गया था, जो उन्होंने 20 जून 2019 को अपने खाता में जमा कर दिया। मगर खेसारी लाल द्वारा दिया गया चेक 24 जून को वापस आ गया। 27 जून को चेक फिर से जमा किया तो बैंक द्वारा 28 जून 2019 को चेक बाउंस (Cheque Bounce) होने की जानकारी दी गई। इसको लेकर इन्होंने यह प्राथमिकी दर्ज करवाई।

मृत्युंजय नाथ पांडेय ने बताया, 'आरोप पत्र दाखिल होने के बाद न्यायालय में उपस्थित नहीं होने के लिए 22 जनवरी 2021 को खेसारी लाल यादव के खिलाफ समन जारी किया गया था। 25 फरवरी 2021 को जमानतीय वारंट जारी करने का आदेश दिया गया। इसके बाद भी वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। इसको देखते हुए कोर्ट ने अब भोजपुरी कलाकार के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

Next Story

विविध