Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP : 5 दिसंबर को तीन सीटों पर उपचुनाव का रण- मैनपुरी, रामपुर और खतौली में वोटिंग के बाद इस दिन आयेगा परिणाम

Janjwar Desk
8 Nov 2022 9:55 AM GMT
UP : 5 दिसंबर को तीन सीटों पर उपचुनाव का रण- मैनपुरी, रामपुर और खतौली में वोटिंग के बाद इस दिन आयेगा परिणाम
x

UP : 5 दिसंबर को तीन सीटों पर उपचुनाव का रण- मैनपुरी, रामपुर और खतौली में वोटिंग के बाद इस दिन आयेगा परिणाम

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में 5 दिसंबर को 3 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन तीन सीटों में से एक लोकसभा जबकि बाकि की दो विधानसभा सीटें हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहा है...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में 5 दिसंबर को 3 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन तीन सीटों में से एक लोकसभा जबकि बाकि की दो विधानसभा सीटें हैं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और सांसद मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहा है। रामपुर में विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है। यह सीट आजम खान द्वारा भड़काउ भाषण मामले में सजा के बाद खाली हुई है।

इसके बाद दूसरी सीट मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े कवाल कांड में सजा मिलने के बाद भाजपा विधायक विक्रम सैनी की आज सदस्यता समाप्त कर दी गई। जिसके बाद आज मंगलवार खतौली सीट भी खाली हो गई।

विक्रम सैनी की रद्द हुई सदस्यता

बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी की लोकसभा सीट खाली हुई है। पिता की यह सीट समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है। क्योंकि इससे पहले पार्टी का गढ़ माने जाने वाले रामपुर और आजमगढ़ में पार्टी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी की पूरी कोशिश रहेगी कि वह अखिलेश से यह बड़ा किला जीतकर सूबे में अपनी पकड़ को और मजबूत करे। सपा नेता आजम खान और भाजपा के विक्रम सैनी के अयोग्य घोषित होने के बाद खाली हुई रामपुर और खतौली विधानसभा सीटों पर भी 5 दिसंबर को मतदान होगा।

भाजपा की कोशिश जहां दोनों सीटों पर कब्जा जमाने की रहेगी, वहीं विपक्षी दल यहां वापसी का संदेश दर्ज कराना चाहेंगे। बता दें कि इन तीनों ही सीटों पर वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी।

Next Story