Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Akhilesh Yadav Badaun Rally : 'भाजपा में जो जितना बड़ा नेता, वो उतना बड़ा झूठा', अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर बोले हमले

Janjwar Desk
12 Feb 2022 10:50 AM GMT
Akhilesh Yadav Badaun Rally : भाजपा में जो जितना बड़ा नेता, वो उतना बड़ा झूठा, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर बोले हमले
x

(बदायूं में अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना)

Akhilesh Yadav Badaun Rally : अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण में बीजेपी की हवा खराब हुई है, आगे वाले चरण में हालत और खराब होने जा रही है...

Akhilesh Yadav Badaun Rally : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) दूसरे चरण के मतदान से पहले आज बदायूं के दौरे पर हैं। अखिलेश यादव ने बदायूं (Badaun) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर हमले किए। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा के छोटे नेता झूठ बोलते हैं जो थोड़े बड़े नेता हैं वह थोड़े बड़े नेता हैं वह थोड़े बड़े झूठ बोल रहे हैं और जो सबसे बड़े हैं वह सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं।

सपा अध्यक्ष ने किसान, कोरोना, शिक्षा समेत तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की है। बदायूं में लोडा बहेड़ी में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने क्या बातें कहीं, पढ़िए-

- पहले चरण का वोट पड़ा है जनता ने फैसला सुना दिया है आने वाले समय में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

- भाजपा के भाषण सुने होंगे आपने। एक उनके नेता कह रहे हैं कि गर्मी निकाल देंगे। जैसे ही पहले चरण का चुनाव हुआ उनके कार्यकर्ता और नेता ठंडे पड़ गए हैं।

- जब कभी बिजली का बिल आता है तो करंट लगता है। इसीलिए हमने तय किया है कि समाजवादी सरकार बनेगी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त देंगे।

- सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे पाई। खाद नहीं दे पाई। जो सरकार किसानों को खाद और एमएसपी नहीं दे पाई वो किसानों के लिए खुशहाली कैसे लाएगी।

- कोरोना आया बहुत सारे लोग बीमार हो गए। सरकार दवाई का इंतजाम नहीं कर पाई। अस्पताल में बेड नहीं मिला। ऑक्सीजन नहीं मिला। जो सरकार लोगों की मदद नहीं कर पाई उसको हटाने का भी ये चुनाव है।

- कुछ दल ऐसे हैं जो सीधे सपा से लड़ कर भाजपा को जिताना चाहते हैं। वो दल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के रास्ते से भटक गया है। इसलिए उसके बहुत सारे नेता सपा में आ गए हैं।

- पंचायत चुनाव में आपने देखा होगा बीजेपी ने लोकतंत्र को लूट लिया। बेटियों का चीर हरण तक कर लिया। इसलिए इनको जवाब देना है। हमने सभी दलों को जोड़ लिया है। चाचा जी को भी जोड़ लिया है। इस लिए हमारा कोई मुकाबला नहीं है। हमारी मदद करना साइकिल का बटन दबा देना। एक एक वोट साइकिल पर डाल देना।

- भाजपा की डबल इंजन सरकार ने महंगाई को दोगुना कर दिया। भाजपा ने किसान की खाद की बोरी से चोरी कर ली"

- पहले चरण में बीजेपी की हवा खराब हुई है, आगे वाले चरण में हालत और खराब होने जा रही है। बदायूं का जोश और उत्साह बता रहा है कि इस बार भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। सभी की सभी सीटें सपा गठबंधन जीत रहा है।

- बाबा मुख्यमंत्री यहां आए थे कह रहे थे कि यहां मेडिकल कॉलेज बनाया है। हमारे पत्रकार साथी जानते होंगे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज को आगे नहीं बढ़ाया अब ये खाली कॉलेज हो गया है।

- भाजपा के लोगों ने किसानों की आय आधी कर दी। डीजल पेट्रोल महंगा कर गरीब की गाड़ी खड़ी करवा दी है। अगर दुबारा सत्ता में आ गए तो पेट्रोल-डीजल 200 रुपए लीटर भी खरीदना पड़ सकता है।

- मैं बदायूं के किसान भाइयों को विश्वास दिला कर जा रहा हूं कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो नहरों का पानी आपके खेतों तक कैसे पहुंचे इसके लिए नई नहरों को बनाने का काम होगा।

- शिक्षा के क्षेत्र में जिनके साथ भाजपा सरकार में भेदभाव और अन्याय हुआ है उनको संविधान में जो व्यवस्था है उसके हिसाब से समायोजित या फिर नौकरी देने काम करेंगे।

- भाजपा के मुख्यमंत्री ने किसानों के खेतों में तार लगवा दिए। सपा सरकार बनेगी तो अपने गाय माता के लिए बजट देकर अच्छी व्यवस्था देने का काम करेंगे।

- बाबा मुख्यमंत्री जी पर जितने मुकदमे हैं उतने देश के किसी मुख्यमंत्री पर नहीं हैं। उन्होंने अपने मुकदमे खुद ही हटा लिए।

Next Story

विविध