Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Congress के अजय कपूर को उनके ओवर कांफिडेंस और वोटिंग से ठीक पहले बदले Attitude ने हरा दी जीती हुई बाजी

Janjwar Desk
11 March 2022 7:48 AM GMT
upchunav2022
x

(महेश त्रिवेदी ने फिर से झटकी अजय कपूर से जीत)

पूर्व विधायक के दाएं-बाएं हाथ कहे जाने वाले लोग तक उनके खिलाफ होकर जीत दर्ज करने वाले भाजपा के महेश त्रिवेदी से जा मिले। इतना ही नहीं अजय कपूर समर्थकों के कई ऑडियो भी वायरल हुए जिनमें साफ-साफ उनके बदले व्यवहार की निंदा की गई...

Kanpur Assembly Result: कानपुर नगर की दस विधानसभा सीटों में सात पर भाजपा (BJP) ने बड़ी जीत हासिल की है। इन सात में से एक सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) की है। बाकी की तीन सीटों पर समाजवादी पार्टी ने विनर बनने का स्वाद चखा। लेकिन यह चुनाव यदि सबसे अधिक किसी प्रत्याशी को टीस देगा तो वह कांग्रेस के कद्दावर अजय कपूर हैं।

अजय कपूर (Ajay Kapoor) किदवई नगर की विधानसभा सीट-215 पर जीत दर्ज कर रहे थे। खुद हमने एक ग्राउंड रिपोर्ट में बताया था कि मौजूदा विधायक महेश त्रिवेदी (Mahesh Trivedi) के हाथों इस दफा किदवई नगर की सीट खिसक रही है। लेकिन मतदान से ठीक दस दिन पहले ही अचानक अजय कपूर में एक खास किस्म का परिवर्तन देखा गया। उनके व्यवहार में अजीब किस्म का अहम प्रवेश करता गया।

उनके इसी व्यवहार को लेकर कई सालों से उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे कार्यकर्ता तक कट गये। यहां तक की पूर्व विधायक के दाएं-बाएं हाथ कहे जाने वाले लोग तक उनके खिलाफ होकर जीत दर्ज करने वाले भाजपा के महेश त्रिवेदी से जा मिले। इतना ही नहीं अजय कपूर समर्थकों के कई ऑडियो भी वायरल हुए जिनमें साफ-साफ उनके बदले व्यवहार की निंदा की गई।

कानपुर की 10 विधानसभा सीटों का परिणाम

झोली में जीत से आश्वस्त अजय कपूर का घमंड सिर चढ़कर बोलने लगा था। वह मीडियाकर्मियों तक से सीधे मुँह बात नहीं कर रहे थे। उनके इस बदले व्यवहार से गैर तो गैर अपने भी खासा हैरान थे। यही कारण रहा कि अजय कपूर जीती बाजी भी हार गये। और विरोध के बावजूद भी महेश त्रिवेदी ने मैदान मार लिया।

कौन कितने वोटों से जीता?

209 बिल्हौर विधानसभा- भाजपा के मोहित सोनकर ने सपा की रचना सिंह को 42351 मतों से हराया।

210 बिठूर विधानसभा- भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा ने सपा के मुनींद्र शुक्ला को 21073 वोटों से पराजित किया।

211 कल्याणपुर विधानसभा- बीजेपी की नीलिमा कटियार ने सपा के सतीश निगम को 21535 वोटों से हराया।

212 गोविंदनगर विधानसभा- भाजपा के सुरेंद्र मैथानी ने सपा के सम्राट विकास को 80896 मतों से पराजित किया।

213 सीसामऊ विधानसभा- सपा के हाजी इरफान सोलंकी ने बीजेपी के सलिल विश्नोई को 12266 वोटों से पराजित किया।

214 आर्यनगर विधानसभा- सपा के अमिताभ बाजपेई ने भाजपा के सुरेश अवस्थी को 7924 मतों से पराजित किया।

215 किदवई नगर विधानसभा- भाजपा के महेश त्रिवेदी ने कांग्रेस के अजय कपूर को 37760 वोटों से हराया।

216 कानपुर कैंट विधानसभा- सपा के मुहम्मद हसन रूमी ने भाजपा के रघुनंदन सिंह भदौरिया को 19987 मतों से दी मात।

217 महाराजपुर विधानसभा- भाजपा के कद्दावर नेता सतीश महाना ने आठवीं बार जीत दर्ज करते हुए सपा के फतेह बहादुर सिंह को 82261 मतों से हराया।

218 घाटमपुर विधानसभा- सहयोगी अपना दल (एस) की सरोज कुरील ने सपा के भगवती प्रसाद को 14474 वोटों से हराया।

Next Story

विविध