Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 Phase-2 Voting : सहारनपुर के नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर EVM खराब, बरेली में भी ईवीएम में गड़बड़ी, मतदाताओं में आक्रोश

Janjwar Desk
14 Feb 2022 7:34 AM GMT
UP Election 2022 Phase-3 Voting
x

यूपी में तीसरे राउंड की 59 सीटों पर वोटिंग शुरू

Election 2022 Phase-2 Voting : दूसरे चरण के मतदान के बीच बरेली और सम्भल जिले के कई बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही हैं....

Election 2022 Phase-2 Voting : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के दूसरे चरण (Second Phase Voting) के लिए मतदान जारी है। इस चरण में प्रदेश के नौ जिलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है जिसमें 586 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के बीच दूसरे चरण में कई जगह ईवीएम खराब होने की खबरें सामने आ रही हैं जिससे मतदाताओं में आक्रोश है।

उत्तर प्रदेश में दोपहर 11 बजे तक करीब 23.03 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बीच जगह-जगह ईवीएम (EVM) में खराबी खी खबरें सामने आ रही हैं। सम्भल के कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की खबर हैं वहीं बरेली के बहेड़ी में बूथ नंबर 180 पर ईवीएम खराब होने की खबर है। इससे वोट डालने आए लोगों में गुस्सा है।

दूसरे चरण में यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिले की 55 सीटों के लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन 55 सीटों में 38 सीटें जीती थी। जबकि सपा को 15 और कांग्रेस को मात्र दो सीटें मिली थीं।

पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस गठबंधन ने चुनाव लड़ा था लेकिन इस बार सपा राष्ट्रीय लोकदल, सुभासपा जैसी पार्टियों के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरी है। वहीं कांग्रेस इस बार अकेले चुनाव लड़ रही है।

उत्तर प्रदेश की 403 सीटों वाली विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे और तय हो जाएगा की प्रदेश में किसकी सरकार आएगी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध