Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

परशुराम-लक्ष्मण संवाद की तरह नाच-नाचकर Exit Poll बताते एंकरों के बीच क्यों चर्चा लूट रहे DB Live के आंकड़े?

Janjwar Desk
8 March 2022 9:01 AM GMT
upchunav2022
x

(तमाम चैनलों के सर्वे के बीच देशबंधु का एक्जिट पोल हो रहा वायरल)

Exit Polls: 2017 में भाजपा को 39.67% वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 32% रह जाएगा। वहीं, सपा का वोट शेयर 21.82% से बढ़कर 41% तक पहुंचने की अनुमान है...

Exit Polls: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कई न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल सोमवार शाम ही जारी कर दिए थे। इनमें से 11 सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया कि सूबे में फिर से भाजपा सरकार बन सकती है। लेकिन इन सबके बीच देशबंधु (Deshbandhu) के एग्जिट पोल (Exit Polls) में कहा गया कि समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

देशबंधु का एक्जिट पोल

4 पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन के सर्वे का अनुमान है कि राज्य में इस बार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सरकार बनाने में कामयाब हो जाएंगे। सर्वे के मुताबिक, समाजवादी पार्टी को 238 सीटें मिल सकती हैं, वहीं भाजपा के खाते में 157 सीटें जाएंगी। बसपा को छह और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है।

घट सकता है भाजपा का वोट प्रतिशत

सर्वे का अनुमान है कि 2017 के मुकाबले भाजपा का वोट शेयर भी घट जाएगा। 2017 में भाजपा को 39.67% वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 32% रह जाएगा। वहीं, सपा का वोट शेयर 21.82% से बढ़कर 41% तक पहुंचने की अनुमान है।

न्यूज 18 ने यूपी में 403 की जगह 406 सीटों का दिया एक्जिट पोल

डीबी लाइव के सर्वे में सपा गठबंधन को 228 से 244 सीटों का अनुमान

देशबंधु के सर्वे के मुताबिक समाजवादी पार्टी को इस बार 228 से 244 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा को 134 से 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को एक से नौ, बसपा को 10 से 24 और अन्य के खाते में शून्य से छह सीटें तक जा सकती हैं।

अखिलेश ने इतनी सीटें जीतने का किया दावा

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। अखिलेश ने कहा, 'जनता इस बार डबल इंजन सरकार की पटरियां उखाड़ने के लिए तैयार है। सपा गठबंधन को 300 सीटें मिलना तय है।' अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार! हम सरकार बना रहे हैं।'

Next Story

विविध