Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Prashant Kishor : विपक्ष के खिलाफ एक मनोवैज्ञानिक धारणा बनाने की चाल चल रहे साहेब, इस झूठी कथा में न फंसे विपक्ष

Janjwar Desk
11 March 2022 11:13 AM GMT
Prashant Kishor News : क्या PK अपनी पॉलिटिकल पार्टी लांच कर बिहार में कोई कमाल कर पाएंगे? जानिए कैसे इसकी संभावना कम है?
x

Prashant Kishor News : क्या PK अपनी पॉलिटिकल पार्टी लांच कर बिहार में कोई कमाल कर पाएंगे? जानिए कैसे इसकी संभावना कम है?

Prashant Kishor : प्रशांत किशोर ने कहा कि देश के लिए लड़ाई 2024 में लड़ी जाएगी और तभी नतीजे आएंगे, इन विधानसभा चुनावों में नहीं है....

Prashant Kishor : उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम अब सबके सामने हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इनमें से चार में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड (Uttarakhand) व उत्तर प्रदेश में भाजपा (BJP) को प्रचंड बहुमत मिला है। इसके साथ ही अब चार राज्यों में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय हो गया है। इन परिणामों के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है।

प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने इस जीत को लेकर कहा कि भारत की असली लड़ाई के नतीजे साल 2024 में आएंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि देश के लिए लड़ाई 2024 में लड़ी जाएगी और तभी नतीजे आएंगे, इन विधानसभा चुनावों में नहीं है।

अपने ट्वीट में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि साहेब ये जानते हैं। इसलिए राज्य के परिणामों के जरिए विपक्ष के खिलाफ एक मनोवैज्ञानिक धारणा बनाने की चाल चल रहे हैं। इस झूठी कथा में मत फंसें और इसका हिस्सा मत बनें।

बता दें कि चार राज्यों में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि इन चुनावों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं।

Next Story

विविध