Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Punjab Election 2022 : पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी बनाम चरणजीत सिंह चन्नी, AAP ने उन्हीं के नाम का CM कैंडिडेट उनके खिलाफ मैदान में उतारा

Janjwar Desk
28 Dec 2021 8:31 AM GMT
Punjab Election 2022 : पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी बनाम चरणजीत सिंह चन्नी, AAP ने उन्हीं के नाम का CM कैंडिडेट उनके खिलाफ मैदान में उतारा
x
Punjab Election 2022 : डॉक्टर चरणजीत सिंह आम आदमी पार्टी में आने से पहले पंजाब कांग्रेस कमेटी के सचिव थे। चरणजीत सिंह आंखों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं...

Punjab Election 2022 : आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के नाम वाले शख्स को ही उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार बनाया है। आप ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से डॉक्टर चरणजीत सिंह चन्नी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मौजूदा विधानसभा सदस्य हैं। बता दें कि डॉक्टर चरणजीत सिंह आम आदमी पार्टी में आने से पहले पंजाब कांग्रेस कमेटी (Punjab Congress Committie) के सचिव थे। चरणजीत सिंह आंखों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं।

जानकारी के मुताबिक तरुनप्रीत सिंह सोन्ध को आम आदमी पार्टी ने खन्ना से अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि श्रीफेतहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, संगरूर से नरिंद्र कौर भरज, मोहाली से कुलवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कुलवंत सिंह रियल स्टेट कारोबारी हैं और मोहाली के पूर्व मेयर भी रह चुके हैं। उन्होंने सोमवार को ही आम आदमी पार्टी जॉइन की थी।

आम आदमी पार्टी ने डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा को उम्मीदवार बनाया है। कपूरथला से मंजू राणा पार्टी की प्रत्याशी होंगी। आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पहले ही ज्यातादर नामों की घोषणा करने की रणनीति बनाई है ताकि प्रत्याशी को जनसंपर्क के लिए ज्यादा से ज्यादा वक्त मिल सके।


बता दें कि विधानसभा चुनाव पंजाब में आगामी वर्ष होने हैं। 117 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। यह आम आदमी पार्टी की 5वीं लिस्ट है। पार्टी ने अबतक 70 से ज्यादा उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। मंगलवार को पार्टी ने 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इसके साथ ही आप अबतक 88 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

इससे पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में खुशी जाहिर करते हुए लिखा- चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है। AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।

Next Story

विविध