Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

SP Candidates List : सपा ने जारी की आठ उम्मीदवारों की नई सूची, तीन महिलाओं को टिकट, जानिए किस सीट पर कौन मैदान में

Janjwar Desk
28 Jan 2022 12:52 PM GMT
UP Election 2022 : बाबा दो चरणों में हार चुके हैं, अब भी नहीं मान रहे हैं लखीमपुर खीरी में BJP पर बरसे अखिलेश यादव
x

लखीमपुर खीरी में BJP पर बरसे अखिलेश यादव

SP Candidates LIst : समाजवादी पार्टी ने आठ उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है...

SP Candidates LIst : उत्तर प्रदेश के विधासभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने आठ उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में कासगंज, बदायूं, सीतापुर, लखनऊ, कानपुर और बांदा जिले की सीटों के 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है जिसमें तीन महिलाओं समेत मुस्लिम नेता भी शामिल हैं।

पार्टी ने कासगंज की पटियाली सीट से नादिरा सुल्तान (Nadira Hassan), बदायूं सीट से रई अहमद, सीतापुर की सिधौली सीट से हरगोविंद भार्गव, लखनऊ की मलिहाबाद सीट से सुशीला सरोज, लखनऊ की मोहनलाल गंज सीट से अम्ब्रीश पु्ष्कर, कानपुर की सिकंदरा सीट से प्रभाकर पाण्डेय, कानपुर नगर की कानपुर कैंट सीट से मोहम्मद हसन रूमी, बांदा सीट से मंजुला सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने 56 उम्मीदवारों की सूची (SP Candidates List) जारी की थी जिसमें भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले दारा सिंह चौहान को घोसी से टिकट दिया गया और विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी को बलिया की बांसडीह विधानसभा सीट से टिकट दिया गया था।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरे 14 फरवरी, तीसरा 20 फरवरी, चौथी चरण का 23 फरवरी, पांचवें चरण का 27 फरवरी, छठे चरण का 3 मार्च और अंतिम व सातवां चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 10 मार्च को चुनाव नतीजे सामने आएंगे।

इस बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी (Akhilesh Yadav And Jayant Choudhary) ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आज जयंत चौधरी और हम लोग विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। यह चुनाव चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का भी है जो किसानों संपन्न बनाना चाहते थे।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि तीन कानून बिना किसानों (Farm Laws) के रायशुमारी के लाए गए। किसानों ने एक होकर सरकार को कानून वापस लेने पर मजबूर कर दिया। तीन कानून को वोट के लिए वापस लिए हैं। किसानों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कोई भी ऐसा कानून यूपी में लागू नहीं हो पाएंगे। बिजली 300 यूनिट मुफ्त होगी और एमएसपी की खरीद के लिए सरकारी इंतजाम करने होंगे, वो हम करेंगे।

अखिलेश यादव (AKhilesh Yadav Press Conference) ने कहा कि भाजपा अपना संकल्प पत्र पढ़े कि उसने अपने वादे को पूरा किया क्या? इस बार ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। रालोद और सपा मिलकर भाजपा को हराने जा रही है। हम दोनों किसानों के बेटे हैं। किसानों के हक के लिए आखिरी हद तक लड़ेंगे।

Next Story

विविध