Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

SP Candidates List : समाजवादी पार्टी ने जारी 12 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, आरपी यादव को इस सीट पर उतारा

Janjwar Desk
2 Feb 2022 12:14 PM GMT
UP Election 2022 : बाबा दो चरणों में हार चुके हैं, अब भी नहीं मान रहे हैं लखीमपुर खीरी में BJP पर बरसे अखिलेश यादव
x

लखीमपुर खीरी में BJP पर बरसे अखिलेश यादव

SP Candidates List : समाजवादी पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है....

SP Candidates List : समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों (UP Election 2022) के लिए 12 उन्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने रायबरेली सीट (Rae Bareli) से आरपी यादव (RP Yadav) को उम्मीदवार बनाया है। इसी सीट पर भाजपा ने अदिति सिंह (BJP Candidate Aditi Singh) को टिकट दिया है।

सपा (Samajwadi Party) ने आरपी यादव को रायबरेली से टिकट दिया है वहीं चित्रकूट से अनिल प्रधान को चुनावी मैदान में उतारा है। मानिकपुर सीट से वीरपाल सिंह, इलाहाबाद की प्रतापपुर सीट से विजमा यादव सपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। प्रयागराज पश्चिम सीट से अमरनाथ मौर्य तो प्रयागराज दक्षिण सीट से रई चंद्र शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने बाराबंकी की जैदपुर सीट से गौरव रावत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं हैदरगढ़ सीट से राम मगन रावत, बहराइज की मटेरा सीट से मोहम्मद रमजान और कैसरगंज सीट से मसूद आलम खान को उम्मीदवार बनाया है। श्रावस्ती सीट से मोहम्मद असलम राईनी को टिकट दिया गया है।

उत्तर प्रदेश की 403 सीटों वाली विधानसभा के लिए सात चरणों में मतदान होना है। मतदान 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होगा। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। जबकि 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होना है। नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे।

इससे पहले बुधवार को समाजवादी पार्टी ने भाजपा से पार्टी में स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट को बदल दिया। स्वामी प्रसाद पडरौना सीट से उम्मीदवार थे। उन्हें अब कुशीनगर की फाजिल नगर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा स्वाति सिंह का टिकट काटकर पूर्व आईपीएस राजेश्वर सिंह को उम्मीदवार बनाया गाय।

इससे पहले मंगलवार को पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की सूची को जारी किया। इस सूची में लखनऊ पश्चिम से मोहम्मद रेहान का टिकट काटकर सपा ने अरमान को टिकट दिया। रविदास मेहरोत्र को लखनऊ सेंट्रल से चुनावी मैदान में उतारा है।

सपा ने उन्नाव की बागरमऊ सीट से मुन्ना अल्वी, लखनऊके बक्शी का तालाब से गोमती यादव, लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया, लखनऊ कैंट से राजू गांधी, इसौली से ताहिर खान, रायबरेली की बछरावां सीट से श्याम सुंदर भारती, बबेरू से विश्वम्भर यादव को टिकट दिया है।

Next Story

विविध