Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

SP Candidates List : समाजवादी पार्टी ने जारी की 10 उम्मीदवारों की एक और सूची, जानिए किसका कटा टिकट और किसको मैदान में उतारा

Janjwar Desk
1 Feb 2022 11:19 AM GMT
UP Election 2022 : वोटरों को वोट नहीं डालने दे रहे पुलिस और बीजेपी वाले, हो रही फर्जी वोटिंग, कठोर कार्रवाई करे चुनाव आयोग- समाजवादी पार्टी
x

(यूपी चुनाव के चौथे चरण में भी सपा ने मतदान में गड़बड़ी का लगाया आरोप)

SP Candidates List : समाजवादी पार्टी ने लखनऊ उत्तर से अभिषेक मिश्रा का टिकट काटकर पूजा शुक्ला को मैदान में उतारा है। वहीं लखनऊ पश्चिम से मोहम्मद रेहान का टिकट काटकर सपा ने अरमान को टिकट दिया है....

SP Candidates List : उत्तर प्रदेश के विधासनभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने दस उम्मीदवारों की एक ओर सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक अभिषेक मिश्रा (Abhishek Mishra) के साथ-साथ मोहम्मद रेहान का भी टिकट काट दिया गया है।

समाजवादी पार्टी (SP Candidates List) ने लखनऊ उत्तर से अभिषेक मिश्रा का टिकट काटकर पूजा शुक्ला (Pooja Shukla) को मैदान में उतारा है। वहीं लखनऊ पश्चिम से मोहम्मद रेहान का टिकट काटकर सपा ने अरमान को टिकट दिया है। वहीं पार्टी ने लखनऊ सेंट्रल से रविदास मेहरोत्रा को चुनावी मैदान में उतारा है।

पार्टी ने उन्नाव के बागरमऊ सीट से मुन्ना अल्वी, लखनऊ के बक्शी का तालाब से गोमती यादव, लखनऊ पूर्व से अनुराग भदौरिया, लखनऊ कैंट से राजू गांधी, रायबरेलीकी बछरावां से श्याम सुंदर भारती, इसौली से ताहिर खान, बबेरू से विश्वम्भर यादव को टिकट दिया है।

इससे पहले पार्टी ने (Samajwadi Party) ने आठ उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की थी। इस सूची में कासगंज, बदायूं, सीतापुर, लखनऊ, कानपुर और बांदा जिले की सीटों के 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया जिसमें तीन महिलाओं समेत मुस्लिम नेता भी शामिल हैं। पार्टी ने कासगंज की पटियाली सीट से नादिरा सुल्तान (Nadira Hassan), बदायूं सीट से रई अहमद, सीतापुर की सिधौली सीट से हरगोविंद भार्गव, लखनऊ की मलिहाबाद सीट से सुशीला सरोज, लखनऊ की मोहनलाल गंज सीट से अम्ब्रीश पु्ष्कर, कानपुर की सिकंदरा सीट से प्रभाकर पाण्डेय, कानपुर नगर की कानपुर कैंट सीट से मोहम्मद हसन रूमी, बांदा सीट से मंजुला सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

उससे भी पहले समाजवादी पार्टी ने 56 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में भाजपा से केबिनेट मंत्री दारा सिंह को मऊ की घोसी सीट से मैदान में उतारा गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए सपा अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

Next Story

विविध