Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : 'गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता है यहां का भाजपा विधायक', कौशांबी के चायल में ऐसे गरजे अखिलेश यादव

Janjwar Desk
22 Feb 2022 12:37 PM GMT
UP Election 2022 : गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता है यहां का भाजपा विधायक, कौशांबी के चायल में ऐसे गरजे अखिलेश यादव
x

UP Election 2022 : 'गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता है यहां का भाजपा विधायक', कौशांबी के चायल में ऐसे गरजे अखिलेश यादव

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने वादा किया कि उत्तरप्रदेश में सरकारी विभागों में 11 लाख पद खाली हैं, सपा सरकार बनने पर सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा....

UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को कौशांबी (Kaushambi) के चायल में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। पार्टी के प्रत्याशी पूजा पाल और इंद्रजीत सिंह सरोज के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपका ऐतिहासिक जनसमर्थन देखकर ऐसा लग रहा है कि एक नहीं दो-चार जनसभाएं एक साथ चल रही हैं। मैं कह सकता हूं कि यहां सपा प्रत्याशी पूजा पाल ऐतिहासिक मतों से जीतने जा रही हैं। इंद्रजीत सरोज जी भी भारी मतों से जीतने जा रहे हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करती थी। किसकी आय दोगुनी हो गई बताओ। जब आप खाद लेने गए तो आपको खाद और डीएपी मिल गई क्या और जो खाद की बोरी घर लेकर आकर देखी तो पता चला बोरी से चोरी हो गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि यहां का भाजपा का विधायक (BJP MLA) गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता है। सपा सरकार आएगी तो रजिस्ट्रियां कैंसल करा कर गरीबों को न्याय और उनकी जमीन दिलवाएंगे। दिल्ली वाले आ रहे हैं यहां पत्रकार साथियों उनको बता देना कि सबसे बड़ा माफिया यहां का विधायक है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि कौशांबी की धरती बदलाव की ओर जा रही है। हम इंद्रजीत सरोज जी को अपने साथ रख कर सम्मान देने का काम करेंगे और क्षेत्र का विकास कराने का काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सपा को जिताओ पांच साल मुफ्त राशन पाओ राशन के साथ मिल्क पाउडर, घी, सरसों का तेल भी फ्री देंगे।

यादव ने आगे कहा कि उत्तरप्रदेश में सरकारी विभागों में 11 लाख पद खाली हैं। सपा सरकार बनने पर सभी रिक्त पदों को भरा जाएगा। सपा सरकार बनने पर किसानों की सिंचाई माफ होगी। ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। शिक्षा मित्रों को नियमित अध्यापक बनाने का काम होगा।

Next Story

विविध