Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 Result : स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुद को बताया नेवला, बोले- नाग और सांप ने मिलकर नहीं दिया जीतने

Janjwar Desk
11 March 2022 12:56 PM GMT
UP Election 2022 Result : सवामी प्रसाद मौर्य ने खुद को बताया नेवला, बोले- नाग और सांप ने मिलकर नहीं दिया जीतने
x

 सवामी प्रसाद मौर्य ने खुद को बताया नेवला, बोले- नाग और सांप ने मिलकर नहीं दिया जीतने

UP Election 2022 Result : स्वामी प्रसाद ने पहले भी अपने एक पुराने बयान में कहा था कि हमेशा बड़ा तो नेवला ही होता है, यह बात अलग है कि नाग और सांप दोनों ने मिलकर नेवले को जीतने नहीं दिया...

UP Election 2022 Result : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर खुद को नेवला बताया है| बता दें कि स्वामी प्रसाद ने पहले भी अपने एक पुराने बयान में कहा था कि 'हमेशा बड़ा तो नेवला ही होता है| यह बात अलग है कि नाग और सांप दोनों ने मिलकर नेवले को जीतने नहीं दिया|'

सपा में शमिल होने के बाद दिया था ये बयान

बता दें कि जनवरी में चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद भाजपा छोड़ स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में शामिल हो गए| इसके बाद उन्होंने कहा था कि 'नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यूपी से खत्म करके ही दम लेगा|'

फिर से जाएंगे जनता के बीच

भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी हार के बाद कहा है कि 'जनता का जनादेश हमें मंजूर है| जिस तरह से जीत स्वीकारी जाती है उसी तरह मैं अपनी हार स्वीकारता हूं| मैं चुनाव हारा हूं हिम्मत और हौसला नहीं| जिन मुद्दों के कारण मैंने BJP छोड़ी थी वो मुद्दे आज भी वैसे ही हैं, उन मुद्दों को लेकर हम फिर से जनता के बीच जाएंगे|

समाजवादी पार्टी के मजबूत होने पर खुशी

बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा है कि 'हां लोगों ने समझा वहां पर परिणाम सकारात्मक भी आए हैं| हमें खुशी है कि समाजवादी पार्टी का जन आधार तेजी से आगे बढ़ा और विधायकों की संख्या भी 2.5 गुना बढ़ी और सपा एक बड़ी ताकत बन कर उत्तर प्रदेश में उभरी है| उसे और बड़ा बनाने के लिए ये अभियान जारी रहेगा|

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है|

Next Story

विविध