Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 Results : 'भाजपा को जनता ने नहीं, ईवीएम ने दिया वोट'- राकेश टिकैत

Janjwar Desk
11 March 2022 6:49 AM GMT
UP Election 2022 Results : भाजपा को जनता ने नहीं, ईवीएम ने दिया वोट- राकेश टिकैत
x

'भाजपा को जनता ने नहीं, ईवीएम ने दिया वोट'- राकेश टिकैत

UP Election 2022 Results : राकेश टिकैत का कहना है कि भाजपा को जनता ने नहीं बल्कि ईवीएम ने वोट दिया है........

UP Election 2022 Results : उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों पर आए परिणामों के बाद भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का कहना है कि भाजपा (BJP) को जनता ने नहीं, ईवीएम मशीन ने वोट दिया है। बता दें कि टिकैत का दावा था कि भाजपा की वोट कोको (अदृश्य पक्षी) ले जाएगी। चुनाव परिणामों के बाद काफी हद तक सही साबित हुआ।

टिकैत ने कहा कि जनता ने तो बाजपा के खिलाफ वोट दिया था। जो बीजेपी को मिला, वह जनता का वोट नहीं है। ये सारा वोट मशीन का वोट है। हमें पता है भाजपा ने सिस्टम पर कब्जा किया हुआ है। इसलिए देश में चुनाव बैलेट से होने चाहिए।

किसान नेता ने कहा कि हम अराजनीतिक हैं। किसान की बात करते हैं। चुनाव से पहले किसान आंदोलन कर सभी सियासी दलों को किसानों की बातों को मानने के लिए मजबूर किया था। आगे फिर आंदोलन करेंगे। तीन कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर चले आंदोलन की अगुवाई राकेश टिकेत ने की थी। टिकैत भाजपा सरकारों से खफा थे। उनका रुख गठबंधन की तरफ साफ दिखता था।

हालांकि वह अराजनीतिक होने की बात कहकर सियासी पारी खेलने और किसी दल का समर्थन करने से इनकार करते थे लेकिन वह इशारों-इशारों में बाजपा को कोसने से नहीं चूकते थे। वह किसानों से विरोधियों को सबक सिखाने की हिदायत देते थे।

पिछले 2017 के विधानसबा चुनाव में मेरठ जिले में एक सीट शहर समाजवादी पार्टी ने जीती थी। छह भाजपा ने जीती थी। इस बार चार सीटें गठबंधन ने जीती हैं तो भाजपा ने तीन सीटें जीती हैं। यानि तीनों का भाजपा को नुकसान हुआ। इसी तरह शामली की तीन सीटें गठबंधन ने जीती हैं। 2017 में ये सीटें भाजपा के पास थीं। भाजपा के गन्ना मंत्री भी शामली की थानाभवन सीट से हार गए। इसी तरह सहारनपुर में भाजपा ने चार सीट जीती हैं। यहां गठबंधन ने दो सीटें जीती हैं।

Next Story

विविध