Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : Exit polls के नतीजों पर जयंत चौधरी ने उठाए सवाल, बोले- किसी सर्वे वाले को बूथ पर नहीं देखा

Janjwar Desk
8 March 2022 11:31 AM GMT
Jayant Chaudhary News : विधानसभा चुनाव साथ लड़े हैं, लोकसभा चुनाव भी साथ लड़ने के लिए बनाएंगे रणनीति - जयंत चौधरी
x

लोकसभा चुनाव भी साथ लड़ने के लिए बनाएंगे रणनीति

UP Election 2022 : एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बीजेपी नेताओं ने जश्न बनाना भी शुरू कर दिया है लेकिन अब रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एग्जिट पोल के नतीजों पर जवाब दिया है...

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सात चरणों के तहत मतदान खत्म होने के बाद से ही सोमवार शाम से कई न्यूज चैनल्स पर अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स सामने आए। लगभग सभी एग्जिट पोल्स का दावा है कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है तो सपा को एक बार फिर विपक्ष में बैठना पड़ेगा। उत्तर प्रदश विधानसभा चुनाव में इस बार समजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने भी अब एग्जिट पोल्स को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बीजेपी नेताओं ने जश्न बनाना भी शुरू कर दिया है लेकिन अब रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एग्जिट पोल के नतीजों पर जवाब दिया है|

जयंत चौधरी बोले- सर्वे से अलग आएंगे नतीजे

बता दें कि राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कहा है कि जो विचार हम जनता के सामने ले जा सकते थे, वो हमने किया| जनता ने भी अपना मत दिया| वो चीजें अभी बक्से में कैद हैं| उन्हें कोई नहीं जान सकता कि क्या परिणाम होगा, जब तक कि वो बक्से नहीं खुलेंगे| इसके साथ ही जयंत चौधरी ने सर्वे से अलग नतीजे आने का दावा किया है|

किसी बूथ पर एग्जिट पोल वालों को नहीं देखा

बता दें कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एग्जिट पोल के आकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'कभी भी किसी बूथ पर किसी एग्जिट पोल वाले को नहीं देखा है| ये कहां से डेटा लेते हैं, इसकी भी एक प्रक्रिया होगी लेकिन मैं मानता हूं कि ये एक राय है, इस राय से मैं सहमत नहीं हूं| जो निश्चय लोगों के मन में था, जो विश्वास हमारे लिए आम लोगों के मन में दिखाई दिया, मुझे लगता है कि सर्वे से अलग ही नतीजे आएंगे| गठबंधन की सरकार बनने जा रही है|

बीजेपी पर हुए हमलावर

जयंत चौधरी ने आगे कहा कि ये सब उन लोगों पर मानसिक दवाब बनाने की कोशिश है| सच्चाई ये है कि जब आप किसी की राय लेते हैं तो वो भी वातावरण देखता है| यूपी में भय का माहौल बना रखा है| योगी जी तो बुलडोजर लेकर चलते हैं| डराने और धमकाने के अलावा उन्होंने चुनाव प्रचार में कोई काम नहीं किया| बहुत से मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने वोट हमें दी है, जब कोई पूछ रहा होगा कि किसे वोट दिया तो हो सकता है वो भाजपा का नाम ले रहे हों|

Next Story

विविध