Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 : योगी के चेहरे पर सुबह से ही बज गए बारह, अखिलेश यादव ने किया पलटवार

Janjwar Desk
14 Feb 2022 9:47 AM GMT
UP Election 2022 : सपा ने वोटिंग के दौरान की शिकायत, बोले- उन्नाव में पीठासीन अधिकारी BJP को वोट देने के लिए कर रहे हैं मजबूर
x

सपा ने वोटिंग के दौरान की शिकायत, बोले- उन्नाव में पीठासीन अधिकारी BJP को वोट देने के लिए कर रहे हैं मजबूर

UP Election 2022 : सपा मुखिया ने कहा कि 12 तो देर से बजा है लेकिन सीएम योगी के चेहर पर सुबह ही 12 बज गए हैं, उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री जी की शक्ल देखो आजकल, 12 बज गए हैं उनकी शक्ल पर.....

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर पलटवार किया है। एक इंटरव्यू में सपा मुखिया ने निशाना साधते हुए झांसी में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सीएम योगी को रातभर नींद नहीं आई है और सुबह ही उनकी शक्ल पर 12 बज गए।

सपा मुखिया (Samajwad Party) ने कहा कि 12 तो देर से बजा है लेकिन सीएम योगी के चेहर पर सुबह ही 12 बज गए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री जी की शक्ल देखो आजकल। 12 बज गए हैं उनकी शक्ल पर। रात भर नींद नहीं आई आज क्योंकि दूसरे चरण में वोट पड़ता था रातभर नहीं सो पाए।

अखिलेश यादव ने कहा, ''बुंदेलखंड की जनता ने बीजेपी को भरपूर समर्थन दिया। लेकिन बताओ बदले में भाजपा से क्या मिला? बताओ झांसी में क्या मिला ललितपुर में क्या दे गए भाजपा के लोग? जालौन के भी लोग यहां हैं बताएं क्या मिला? कोरोना के समय मजदूर भाई बाहर से चलकर आए थे। ललितपुर-झांसी की सीमा पर उन्हें खाना नहीं दिया पीने के लिए पानी नहीं दिया। बेचारे नहा धो नहीं पाए। सपा की सरकार होती तो डीएम की गाड़ी से घर भेजा जाता।'

उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मततान जारी है। कुल सात चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान हो चुका है। 10 मार्च को चुनाव नतीजे सामने आएंगे।

Next Story

विविध