Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

जहां BJP के मंत्री के बेटे पर लगा किसानों की हत्या का आरोप, वहां भी खिला कमल

Janjwar Desk
10 March 2022 11:38 AM GMT
जहां BJP के मंत्री के बेटे पर लगा किसानों की हत्या का आरोप, वहां भी खिला कमल
x

लखीमपुर खीरी हिंसा में भाजपा के घिरने के बाद भी आठ में से छह सीटे भाजपा के खाते में।

UP Election Result 2022 Updates : लखीमपुर खीरी के आठ में से अब तक 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। वहीं 2 सीटों की गिनती जारी अभी जारी है।

UP Election Result 2022 Updates : उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों की तरह किसानों की हत्याओं को लेकर दुनिया भर में चर्चित लखीमपुर खीरी ( Lakhimpur Khiri ) जिले की 8 विधानसभा सीटों पर भी मतगणना जारी है। खास बात यह है कि खीरी के आठ में से अब तक 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा ( BJP ) के प्रत्याशी चुनाव जीत चुके हैं। वहीं 2 सीटों की गिनती जारी अभी जारी है।

लखीमपुर खीरी ( Lakhimpur Khiri ) में पलिया, निघासन, गोला गोरखनाथ, श्रीनगर, धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता और मोहम्मदी सीटें शामिल हैं। यहां चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान हुआ था। लखीमपुर खीरी में तिकुनिया हिंसा ( Tinsukia violence ) के बाद माहौल बदल गया था। इस हिंसा में 8 लोग मारे गए थे। किसानों की हत्याओं को आरोप केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ( Ashish Mishra ) मुख्य आरोपी है। आशीष मिश्रा अभी जमानत पर चल रहे हैं। माना जा रहा था कि भाजपा यहां की सभी सीटों से हारेगी। लेकिन यह चौंकानी वाली बात है कि आठ में छह सीटें भाजपा प्रत्याशी जीत चुके हैं। एक पर भाजपा ( BJP ) तो एक अन्य पर सपा उदम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

UP Election Result 2022 : बता दें कि लखीमपुर खीरी में चौथे चरण के मतदान में 62.45 फीसदी मतदान हुआ था। लखीमपुर खीरी में पिछली बार भाजपा ने सूपड़ा साफ कर दिया था। ऐसे में किसानों को कुचलने वाले कांड के बाद यहां बीजेपी की राह आसान नहीं है। यहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की प्रतिष्ठा दांव पर है।

पलिया

खीरी विधानसभा सीट पर 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें 5 पुरुष और 1 महिला शामिल प्रत्याशी शामिल थीं। यहां भाजपा ने हरविंदर कुमार साहनी उर्फ रोमी साहनी को मैदान में उतारा, वहीं समाजवादी पार्टी ने प्रीतिंदर सिंह कक्कू पर दांव खेला था। बसपा से डॉ. जाकिर हुसैन, 'आप' से ललित वर्मा और कांग्रेस से रिसाल अहमद मैदान में हैं। पलिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर सिंह साहनी रोमी ने जीत दर्ज की है।

निघासन

निघासन विधानसभा क्षेत्र में इस बार 7 उम्मीदवार मैदान में थे। समाजवादी पार्टी से आरएस कुशवाहा, भाजपा ने शशांक वर्मा, कांग्रेस से अटल शुक्ला और बसपा से आरए उस्मानी चुनाव मैदान में थे। लेकिन भाजपा प्रत्याशी शशांक वर्मा ने चुनाव जीत लिया है।

गोला गोकर्णनाथ

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र में 7 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 5 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद गिरी को चुनाव में उतारा। सपा ने विनय तिवारी पर दांव खेला। कांग्रेस प्रहलाद पटेल तो बसपा ने शिखा अशोक कनौजिया को उतारा। गोला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरी चुनाव जीत गए हैं।

श्रीनगर

श्रीनगर विधानसभा सीट पर 9 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 6 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। भारतीय जनता पार्टी ने मंजू त्यागी पर किस्मत आजमाई, वहीं सपा ने राम शरन को मैदान में उतारा। बसपा से मीरा बानो मैदान में रहीं तो कांग्रेस ने चांदनी को मौका दिया। श्रीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मंजू त्यागी चुनाव जीत गई हैं।

कस्ता

कस्ता विधानसभा सीट से 8 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 7 पुरुष और 1 महिला शामिल थीं। यहां समाजवादी पार्टी ने सुनील कुमार लाला पर दांव खेला है, जब​कि भाजपा ने सौरभ सिंह को उतारा है। वहीं बसपा से हेमवती देवी और कांग्रेस से राधेश्याम मैदान में हैं। कस्ता विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सौरव सिंह सोनू ने चुनाव जीत लिया है।

धौरहरा

धौरहरा विधानसभा सीट पर 9 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 7 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल थीं। भाजपा यहां विनोद शंकर पर दांव खेला था। वहीं समाजवादी पार्टी ने वरुण सिंह, बसपा की बात करें तो आनंद मोहन त्रिवेदी और कांग्रेस ने जितेंद्री देवी को उतारा गया। लखीमपुर खीरी के धौरहरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद शंकर अवस्थी ने चुनाव जीता है।

लखीमपुर

लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 11 पुरुष और 1 महिला शामिल है। यहां भाजपा से योगेश वर्मा चुनावी मैदान में हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने उत्कर्ष वर्मा मधुर को उतारा है। बसपा की ओर से मोहन बाजपेयी और कांग्रेस से रविशंकर त्रिवेदी मैदान में हैं। लखीमपुर सदर सीट से पहले राउंड में भाजपा के योगेश वर्मा आगे चल रहे हैं।

मोहम्मदी

मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में 7 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 6 पुरुष और 1 महिला शामिल है. भाजपा से यहां लोकेंद्र प्रताप सिंह चुनावी मैदान में हैं. सपा से दाउद अहमद चुनावी मुकाबले में हैं. वहीं बसपा ने शकील अहमद और कांग्रेस से रीतू सिंह चुनावी हैं। इस सीट पर सपा के दाउद अहम आगे हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध