Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Uttarakhand Election Results 2022 Live Updates : हार के कगार पर पहुंचे हरीश रावत, कालाढूंगी सीट से बीजेपी के बंशीधर भगत की जीत लगभग तय

Janjwar Desk
10 March 2022 2:17 AM GMT
Uttarakhand Election Results 2022 Live Updates : हार के कगार पर पहुंचे हरीश रावत, कालाढूंगी सीट से बीजेपी के बंशीधर भगत की जीत लगभग तय
x
Uttarakhand Election Results 2022 Live Updates : उत्तराखंड की सत्तर विधानसभा सीटों के लिए मतगणना थोड़ी देर में शुरू.....

Uttarakhand Election Results 2022 Live Updates : उत्तराखंड की सत्तर विधानसभा सीटों पर पहले और अंतिम चरण का मतदान 14 फरवरी को हुआ था। इसके बाद 7 मार्च को विभिन्न एजेंसियों और चैनलों के एग्जिट पोल के अनुमानों ने राज्य के लोगों को चकरा दिया है। कुछ एजेंसियों के अनुमानों में भाजपा (BJP) की सरकार दोबारा आने की आशंका जताई गई तो कुछ के अनुमानों में कांग्रेस (Congress) की सरकार बनती हुई दिखाई दी थी। आज 10 मार्च को मतगणना को मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही घंटों बाद खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड में जनता ने सत्ता की बागडोर किसके हाथों में सौंपी है।

इससे पहले भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पुष्कर धामी (Pushkar Singh Dhami) ने दावा किया था कि 10 मार्च को जो चुनाव परिणाम आएंगे उसमें भाजपा एग्जिट पोल के अनुमानों से भी सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। वहीं कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हरीश रावत (Harish Rawat) ने भी इसी अंदाज में सरकार बनाने का दावा किया था। उनका कहना है कि एग्जिट पोल के अनुमानों से पार्टी के इस दावे पर मुहर लग सकती है। इसी तरह के दावे आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल की ओर से भी किए जा चुके हैं।


फिलहाल पढ़िए ताजा रूझान/अपडेट्स-

  • उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। पहले चरण में पोस्टल बैलेट की मतगणना के बाद ईवीएम की गितनी भी शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझान में बीजेपी 48 सीटों पर और कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है। चार सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे है। खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी करीब एक हजार वोट से आगे हो गए हैं।
  • लालकुआं सीट पर पूर्व सीएम हरीश रावत 14 हजार वोटों से हार चुके हैं, यहां बीजेपी प्रत्याशी मोहन बिष्ट ने जीत दर्ज की है। चुनाव नतीजों की सबसे पहले गणना लोहाघाट सीट से पूरी हुई। यहां कांग्रेस प्रत्याशी खुशलाह सिंह अधिकारी ने जीत दर्ज की है।
  • कालाढूंगी सीट से बीजेपी के बंशीधर भगत की जीत लगभग तय, 9वें राउंड में 12758 से आगे
  • कालाढूंगी विधानसभा पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा 452 वोट से आगे है। यहाँ कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा 3762, भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत 3310 को मत मिले। हल्द्वानी विधानसभा पहले राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला 1052 वोट से आगे हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश 2448 वोटों के साथ उनसे पीछे चल रहे हैं।
  • भाजपा ने जहां बहुमत का आंकड़ा छूते हुए 36 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है वहीं कांग्रेस 26 सीटों पर आगे है। आप और अन्य पार्टी के खातों में 1-1 सीट दिख रही हैं।
  • हरिद्वार शहर सीट से भाजपा के उम्मीदवार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने फर्स्ट राउंड में बढ़त हासिल की है। वह कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी से करीब 600 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • उत्तरकाशी जिले की तीनों विधानसभाओं की मतगणना शुरू हो चुकी है। रुझानों में गंगोत्री-यमुनोत्री विधानसभा में कांग्रेस, पुरोला विधानसभा में भाजपा है। यमुनोत्री से दीपक बिजल्वाण आगे गंगोत्री से विजयपाल सजवाण आगे, पुरोला से दुर्गेशलाल आगे चल रहे हैं।
  • सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के आर्यन शर्मा 5279 मत पाकर आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के सहदेव सिंह पुंडीर 3543 मत पाकर दूसरे स्थान पर हैं।
  • लक्सर विधानसभा में प्रथम राउंड 943 संजय गुप्ता भाजपा, 1480 वोट अंतरिक्ष सैनी कांग्रेस, बसपा शहजाद 3031 वोट।
  • पिथौरागढ़ जिले की चारों विधानसभा के लिए 10783 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। जिसकी गणना शुरू हो चुकी है।
  • लोहाघाट विधानसभा सीट पर पहले चरण में कांग्रेस 210 वोटों से आगे।
  • सोमेश्वर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या 800 वोट से आगे।
  • भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश फर्स्ट राउंड में करीब 1900 वोटों से आगे निकली हैं।
  • भेल रानीपुर से फर्स्ट राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर चौहान 1300 से आगे निकले हैं। कांग्रेस को 4267 और भाजपा को 2987 वोट मिले हैं।
  • रुद्रप्रयाग विधानसभा में बीजेपी 600 वोटों से आगे।
  • केदारनाथ से बीजेपी 1000 वोटों से आगे
  • उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।
  • शुरूआती रूझानों कांग्रेस 27 सीटों पर आगे, भाजपा को 40 सीटों पर बढ़त।
  • शुरूआती रूझानों में उत्तराखंड में नौ सीटों पर कांग्रेस आगे, 5 सीटों पर भाजपा आगे।
  • मैं उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हूं। अगले दो-तीन घंटे में सब साफ हो जाएगा। मुझे राज्य की जनता पर भरोसा है। मुझे विश्वास है कि कांग्रेस को 48 के करीब सीटें मिलेंगी: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत
  • उत्तराखंड के तमाम मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने जा रहे हैं।
  • विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आठ बजे शुरू होगी। मतगणना कर्मी अपने-अपने विधानसभा में गणना के लिए पहुंच चुके हैं। मतगणना स्थल पर चेकिंग की गई। पिथौरागढ़ जिले के चार केंद्रों पिथौरागढ़, डीडीहाट, गंगोलीहाट और धारचूला में मतगणना होगी।
Next Story

विविध