Begin typing your search above and press return to search.
वीडियो

पुलिस के सामने डॉक्टरों की गुंडागर्दी, पीड़ित के पिता को पीटा

Janjwar Desk
22 May 2021 9:37 AM GMT
x

जनज्वार। मिर्ज़ापुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तीमारदार और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। इसके बाद डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों ने तीमारदार की जमकर पिटाई की। डॉक्टर और कर्मचारी पुलिस के सामने ही उसे पीटते हुए पुलिस चौकी तक ले गए। तीमारदार अस्पताल में बच्चे को सुई लगवाने के लिए आया था। बच्चे के रोने के बाद डॉक्टरों से ठीक से सुई लगाने को कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरसल पूरा मामला जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का है। जहां अपने बच्चे को सुई लगवाने के लिए विष्णु कांत आये हुए थे। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने बच्चे को सुई लगायी तो बच्चा रोने लगा। जिस पर विष्णु कांत ने विरोध जताते हुए सुई ठीक से नहीं की शिकायत डॉक्टर से की।

इतने में वाद-विवाद आगे इतना बढ़ा कि इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर और कर्मचारी भी आक्रामक हो गये और पिटाई शुरू कर दी। अस्पताल में हंगामा औऱ शोर सुनकर अस्पताल पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी भागकर मौके पर आये, मगर डॉक्टर पुलिस के सामने भी नहीं रुके और पिटाई करते रहे।

इतना ही नहीं डॉक्टर तीमारदार को पीटते हुए पुलिस चौकी पर लेकर पहुचे और उसे पुलिस के हवाले किया। डॉक्टरों के मुताबिक इमरजेंसी में उसने डॉक्टरों को गाली दी थी। वहीं पिटाई के बाद तीमारदार ने कहा कि डॉक्टर को गाली नहीं दी है। बच्चे को गलत तरीके से सुई लगाने पर डॉक्टर से विरोध किया। एक डॉक्टर को चुप रहें के लिए कहा तो डॉक्टरों ने एकता दिखाने के लिए पिटाई शुरू कर दी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध